विधानसभा में तैयारियां पूर्णराज्यसभा के लिए मतदान 19 जून शुक्रवार को
जयपुर, 16 जून। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार 19 जून को राजस्थान विधानसभा परिसर में मतदान होगा। विधायकगण प्रातः 09 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शुक्रवार को ही सांय 5 बजे से होगी।
रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 13 मार्च को चार उम्मीदातारों ने नामाकंन पत्र प्रस्तुत किये थे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्री के.सी. वेणुगोपाल और श्री नीरज डांगी तथा भारतीय जनता पार्टी की और से श्री राजेन्द्र गहलोत और श्री ओंकार सिंह के नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को हुई थी, जिसमें सभी नामाकंन पत्र सही पाये गये थे।
रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राज्य सभा निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियां पूर्ण हो गई है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इन चुनावों में सामाजिक दूरी बनाये रखने सहित आवश्यक सभी सावधानियों का पालन किया जायेगा।
मंगलवार को दोपहर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द कुमार ने भी विधानसभा में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Related Posts
Highest ever number of recoveries recorded in the last 24 hours
Highest ever recoveries have been registered in a single day i.e. 28,472. This is also the highest number…
Jio बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड, एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पीछे छोड़ा
जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।
आईएनईए ने इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया
आईएनईए ने इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया