निजी चिकित्सालय करें सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपचार -चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्धारित दरों पर उपचार करना अनिवार्य है।
निजी चिकित्सालय करें सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपचार -चिकित्सा मंत्री

जयपुर, 26 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्धारित दरों पर उपचार करना अनिवार्य है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों का प्राथमिकता से उपचार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसीलिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभागीय मुख्यालयों पर स्थित 80 बैडेड निजी अस्पतालों पर 30 प्रतिशत बैड कोविड केयर के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं अजमेर और बीकानेर के 60 बैडेड निजी चिकित्सालयों में भी 30 फीसद बैड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। 
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि महामारी अध्यादेश के अनुसार कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निजी चिकित्सालयों को भी अलग से कोविड वार्ड बनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा प्रदेश के विभिन्न निजी चिकित्सा संस्थानों में बिना लक्षणों के कोविड संक्रमित मरीज एडमिट हैं। उन्होंने कहा कि ऎसे मरीज जो ठीक या रिकवर हो रहे हैं, उन्हें अस्पतालों में ना रखकर उन्हें कोविड केयर सेंटर या होम क्वारंटाइन किया जाए ताकि मरीजों को अस्पताल में बैड उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी संभागीय मुख्यालय के चिकित्सा संस्थानों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए जा चुके हैं। 
डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और सतर्क है लेकिन आमजन को भी कोविड के प्रति लापरवाही छोड़कर सतर्कता अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी कोविड में लापरवाही बरतकर कोविड को हल्के में ले रहे हैं। कोविड का अभी ना कोई वैक्सीन आया है और ना ही कोई दवा ईजाद हुई है। इसे मास्क लगाकर और हैल्थ  प्रोटोकॉल की पालना करके ही हराया जा सकता है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
JIOPOSTPAID PLUS USERS FIRST TO GET VOICE & DATA IN-FLIGHT

JIO PARTNERS WITH AEROMOBILE TO LAUNCH INDIA’S FIRST IN-FLIGHT MOBILE SERVICES

Next Post
Dungarpur Violence

Singham is Back | श्री एम.एन. दिनेश सहित अन्य अधिकारियों को रात्रि में ही हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर भेजा गया

Related Posts

नागपुर में 31 मार्च तक Hard Lockdown; मुंबई में कोरोना पर BMC की नई गाइडलाइंस जारी, कराना होगा एंटीजन टेस्ट, मना करने पर केस दर्ज होगा

महाराष्ट्र सीएम उद्धव के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इधर, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया था।
Read More
Schools Reopening in Rajasthan

राजस्थान में कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थी 8 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे, संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी पूरी सतर्कता बरतें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार कमी आने और स्थिति के नियंत्रण में रहने के दृष्टिगत आगामी 8 फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों और कॉलेजों को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया है।
Read More
LRSM donated Ambulance to Indian Army

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की

लक्ष्यराज सिंह ने ये नई एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को सौंपी
Read More
Total
0
Share