बुधवार को तीन फ्लाइट से 545 प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे18 जून को 4 फ्लाइटाें से आएंगे प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे

बुधवार को तीन फ्लाइट से 545 प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे18 जून को 4 फ्लाइटाें से आएंगे प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे

बुधवार को तीन फ्लाइट से 545 प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे18 जून को 4 फ्लाइटाें से आएंगे प्रवासी राजधानी जयपुर पहुंचे
जयपुर, 17 जून। बुधवार को जयपुर में तीन फ्लाइट से करीब 545 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर में कजाकिस्तान से आई फ्लाइट में 221 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे वहीं कुबेत से सायं 6 बजे और रात 9 बजे आई दो फ्लाइटों में लगभग 162-162 प्रवासी जयपुर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाकचोबंद कर रखा है। 18 जून को चार फ्लाइट से प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचेंगे।
 एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विदेश से आने वाले प्रवासी राजस्थानियों के लिए गठित एयर सेल द्वारा नियमित मोनेटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर भी मेडिकल प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के साथ ही आने वाले प्रवासियों को सहयोग व मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर थर्मल स्केनिंग, चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल चैकअप, इमिग्रेशन के बाद सभी प्रवासी राजस्थानियाें को संस्थागत क्वारेंटाइन के लिए भिजवाया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर क्वारेंटाइन अधिकारी श्री बिरधी चंद गंगवाल, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक श्री उपेन्द्र सिंह शेखावत, रीको के डीजीएम श्री तरुण जैन, संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. एसके भण्डारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल जैन,ं डॉ. धनेश्वर व चिकित्सकों की टीम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के दल द्वारा सभी व्यवस्थाओं की देखरेख की जा रही है।
फ्लाइट के आते ही सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाइजेशन, थर्मल स्केनिंग व डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच, उसके बाद संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था, इमिग्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के बाद बसों से क्वारेंटाइन के लिएं भिजवाया जा रहा है। 
एयरपोर्ट पर सभी प्रवासियाें के मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु और राजकोविड इंफो एप डाउनलोड करवाया जा रहा है वहीं एयरपोर्ट पर सभी प्रवासियों के लिए चाय, कॉफी, पीने का पानी, बिस्कुट आदि की निःशुल्क व्यवस्था है। फ्लाइट से आने वाले सभी प्रवासियों को संस्थागत क्वारेंटाइन के स्टेण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझाव आर्थिक संकट से उबरने के लिए मांग बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दे

Next Post

हाउसिंग बोर्ड का जलवा बरकरार सिर्फ 2 बुधवार में बिके 100 करोड़ से अधिक के 701 आवास

Related Posts

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस: आत्म निर्भर भारत 3.0 का एलान,दूसरे राहत पैकेज में 2.65 लाख करोड़ का एलान

आत्म निर्भर भारत 3.0 का एलान नए रोजगार के लिए योजना का एलान PM रोजगार प्रोत्साहन योजना लांच…
Read More
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More
Total
0
Share