हाउसिंग बोर्ड का जलवा बरकरारसिर्फ 2 बुधवार में बिके 100 करोड़ से अधिक के 701 आवास
जयपुर, 17 जून। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल ने कोरोना काल में भी सिर्फ 2 बुधवार में ही 103 करोड़ रुपये मूल्य के 701 आवास बेचकर रियल स्टेट क्षेत्र को चौका दिया है। उल्लेखनीय है कि इस बुधवार को मण्डल के 320 आवास बिके, जिससे मण्डल को 45 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे पूर्व पहले बुधवार को 381 आवास बेचकर 58 करोड 22 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी के लिए किश्तों में आवास योजना में मकान लेने के लिये दूसरे बुधवार को भी खरीददारों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। जयपुर वृत्त प्रथम में 42 आवास बिके, जिससे मण्डल को 8 करोड 52 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जयपुर वृत्त द्वितीय में 63 आवास बिके, जिससे मण्डल को 9 करोड 8 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जयपुर वृत्त तृतीय में 42 आवास बिके, जिससे मण्डल को 6 करोड 78 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
श्री अरोडा ने बताया कि अलवर वृत्त में 56 आवास बिके, जिससे मण्डल को 5 करोड 89 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कोटा वृत्त में 29 आवास बिके, जिससे मण्डल को 2 करोड 69 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जोधपुर वृत्त प्रथम में 16 आवास बिके, जिससे मण्डल को 1 करोड 65 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जोधपुर वृत्त द्वितीय में 5 आवास बिके, जिससे मण्डल को 67 लाख 25 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बीकानेर वृत्त में 33 आवास बिके, जिससे मण्डल को 3 करोड 71 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उदयपुर वृत्त में 34 आवास बिके, जिससे मण्डल को 5 करोड 52 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि सभी के लिए किश्तों में आवास योजना के तहत 39 शहरों की 45 योजनाओं में 50 प्रतिशत तक छूट पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंडल इतिहास में पहली बार इतनी भारी छूट के साथ 13 वर्ष की आसान 156 मासिक किश्तों पर आमजन को आवास उपलब्ध हो रहे हैंं। उल्लेखनीय है कि इस योजना में एक जून से पंजीकरण और 8 जून से ई-बिड सबमिशन प्रारंभ किया गया था।
बिड में भाग लेने की प्रक्रिया है अत्यंत सरल और आसान
बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी को किश्तों में आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाईन बिड की प्रक्रिया बेहद सरल और आसान है। आवेदक आवासन मण्डल के सभी कार्यालयों की हैल्प डेस्क, घर बैठे या ई-मित्र पर जाकर अपनी बिड/नीलामी प्रस्ताव प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10.00 बजे से बुधवार सांय 4.00 बजे तक ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकता है। इन प्रस्तावों को पूर्ववत प्रत्येक बुधवार सांय 4.30 बजे ऑनलाईन ही खोला जायेेगा एवं सफल बिडदाता को किश्तों पर आवास आवंटित किया जायेगा। इस योजना से संबंधित नियम, शर्तोें, उपलब्ध आवासों की सूची, आरक्षित दर, छूट का प्रतिशत एवं ऑनलाईन प्रस्ताव देने की प्रक्रिया आवासन मण्डल की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।
Related Posts
PM Modi to inaugurate Global Investors’ Meet at Dharamshala
The two day Global Investors’ Meet will be attended by diplomats, leaders from the corporate sector, senior policymakers,…
Prime Minister dedicates to the Nation the Atal Tunnel
Prime Minister Shri Narendra Modi dedicated to the nation the World’s longest Highway tunnel – Atal Tunnel at its south portal in Manali, today.
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू
सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने…




