डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भारत सरकार केराष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में विशेषज्ञ सदस्य नामित

उदयपुर, 12 अक्टूबर।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होटल एवं कैटरिंग उद्योग के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, परिषद के बोर्ड में होटल एवं कैटरिंग उद्योग से विशेषज्ञ सदस्य को नामित किया गया है। डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन आतिथ्य एवं होटल उद्योग के क्षेत्र में उनकी सहभागिता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करता है।

पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एन.सी.एच.एम.सी.टी. होटल प्रबंधन, खाद्य एवं पेय सेवा, कैटरिंग तथा आतिथ्य क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने वाली प्रमुख संस्था है। बोर्ड में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉ. मेवाड़ की सहभागिता से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा एवं प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने और युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।

डॉ. मेवाड़ का यह नामांकन राजस्थान, विशेषकर उदयपुर के लिए गौरव का विषय है। अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और विशिष्ट आतिथ्य परंपरा के लिए विश्वविख्यात उदयपुर पर्यटन एवं होटल उद्योग में विशेष स्थान रखता है साथ ही यह उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख अवसरों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

***

Total
0
Shares
Previous Post

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ लेने का दावा गलत: विराट कोहली बोले- श्रद्धा और सम्मान की वजह से करता हूं दर्शन

Related Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन…
Read More

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यूएनसीसीडी के पक्षों के सम्मेलन के 15वें सत्र में राष्ट्र की ओर से वक्तव्य दिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकारपत्र सूचना कार्यालय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री…
Read More
Total
0
Share