Jio बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड, एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पीछे छोड़ा

जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।

ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए रिलायंस जियो ने भारी उलट फेर करते हुए 5वीं रैंकिंग हासिल की है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में, दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड्स की रैंकिंग की जाती है। एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को रिलायंस Jio ने पीछ छोड़ दिया है। दुनिया के सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में रिलायंस जियो भारत से अकेला नाम है। ब्रॉंड की मजबूती के मामले में रिलायंस जियो ने 100 में से 91.7 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) अंक और AAA+ की रैकिंग हासिल की हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।

2016 में जियो ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की थी। 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ आज रिलायंस जियो भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर बन चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो ने भारतीय बाजारों में करोड़ों उपभोक्ताओं तक किफायती 4जी नेटवर्क को पहुंचाया। जियो ने भारतीयों की डेटा इस्तेमाल करने की आदत को पूरी तरह बदल डाला। भारतीय ग्राहकों की डेटा खपत में आए क्रांतिकारी बदलाव को “जियो इफेक्ट” कहा जाता है।

विचारों का सटीक रूपांतरण, ब्रांड प्रतिष्ठा, ब्रांड की सिफारिश, नवाचार, ग्राहक सेवा और किफायत जैसे सभी मानदंडो पर जियो ने अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो ब्रांड में कोई कमी या कमजोरी नही दिखाई देती। जियो ने वैश्विक स्तर पर कई परिपाटियों को तोड़ा है और उसे अपने ग्राहकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ब्रांड फाइनेंस द्वारा घोषित सबसे मजबूत ब्रांड WeChat है जिसनें 100 में से 95.4 का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर हासिल किया है। ऑटो दिग्गज फेरारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, रूसी बैंक Sber और कोका-कोला दुनिया में तीसरे और चौथे सबसे मजबूत ब्रांड है।

Total
0
Shares
Previous Post
Guinness World Record for Lakshyaraj Singh Mewar

Donation Of Most Personal Hygiene Products In One Hour – 4th Guinness World Record for Lakshyaraj Singh Mewar

Next Post
Schools Reopening in Rajasthan

राजस्थान में कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थी 8 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे, संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी पूरी सतर्कता बरतें: मुख्यमंत्री

Related Posts
NOW FAMILY MEMBERS CAN MEET THE CORONA INFECTED PATIENTS, CAN ALSO PROVIDE HOME COOKED FOOD

कोरोना संक्रमित मरीजों से अब मिल सकेंगे परिजन, उपलब्ध करा सकेंगे भोजन भी

जयपुर, 18 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोविड संक्रमित मरीजों को राहत देते हुए…
Read More
Total
0
Share