ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी

UK to scrap passenger landing cards

<p>लंदन। ब्रिटिश सरकार ने भारत जैसे देशों से ब्रिटेन आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसका मकसद ब्रिटेन में प्रवेश को सुगम बनाना है।</p> <p>यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) के बाहर के देशों से आने वाले विमान यात्रियों को अब ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद फार्म भरकर पासपोर्ट के साथ उसे आव्रजन अधिकारियों के हवाले करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा सोमवार से ही लागू हो गई है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार सभी गैर ईईए यात्रियों को ब्रिटेन पहुंचने पर लैंडिंग कार्ड भरने की जरूरत को खत्म कर रही है। इससे देश में आना आसान होगा।</p> <p>ब्रिटेन के एयरपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेन डी. ने कहा कि हवाई अड्डे व्यस्त मौसम की तैयारी कर रहे हैं। हमें पता है कि पासपोर्ट कंट्रोल के लिए कोई भी कतार में इंतजार नहीं करना चाहता।</p> <p>ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के यात्री इस सप्ताह से समूचे ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर स्वचालित द्वार का इस्तेमाल कर पाएंगे।</p>

Total
0
Shares
Previous Post

भारतवासी प्रणय ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Next Post

विवाद के बाद ऐश्वर्या राय बच्चनके मीम पर विवेक ऑबेरॉय ने मांगी माफी

Related Posts

प्रधानमंत्री केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय…
Read More
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More

MPMSC क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ 1 अप्रैल से,उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

उदयपुर। नाथद्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स…
Read More
Total
0
Share