विवाद के बाद ऐश्वर्या राय बच्चनके मीम पर विवेक ऑबेरॉय ने मांगी माफी

मुम्बई। विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किए गए ट्वीट पर माफी मांग ली है। विवेक ओबेरॉय ने मंगलवार सुबह एक बार फिर ट्वीट करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी मंशा किसी को भी तकलीफ पहुंचाने की नहीं थी।

विवेक ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ”कभी-कभी जो पहली नजर में आपको मजाकिया और न नुकसान पहुंचाने वाला लगता है। अन्य लोग उसे वैसे नहीं देखते। मैंने 10 साल से भी ज्यादा समय 2000 से ज्यादा अंडर प्रिविलेज बच्चियों को सश्क्त करने के लिए काम किया है। मैं किसी भी महिला का अपमान नहीं कर सकता।”

इसी के बाद अगले ट्वीट में विवेक ने मांफी मांगी और ट्वीट डिलीट करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अगर मेरे मीम को लेकर एक भी महिला तो आपत्ति है तो इसे सुधारने की जरूरत है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं । मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया था जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ रही थी। इस तस्वीर में ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और नतीजों को ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ से जोड़कर दिखाया गया था। इसे पोस्ट करते हुए विवेक ने लिखा था, ”हाहा, ये बहुत क्रिएटीव है। इसे लेकर कोई पॉलिटिक्स नहीं…जस्ट लाइफ।”

 

https://twitter.com/vivekoberoi/status/1130679442068475905

Total
0
Shares
Previous Post

ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी

Next Post

Maktub – India’s First Poetic Short Film Released

Related Posts

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक वन्यजीव संरक्षण सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठकवन्यजीव संरक्षण सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्रीजयपुर, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत…
Read More

प्रधानमंत्री ने गुजरात में केवडिया के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा…
Read More

इंग्लैंड ने अपनाया राजस्थान सरकार का ‘नो मास्क नो एंट्री’ स्लोगन

इंग्लैंड में नज़र आये 'नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर्स इस संबंध में वेक्सहम पार्क हॉस्पिटल में काम करने वाली लीड मिडवाइफरी सारा कॉक्सन ने पाली के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार को एक ईमेल लिखा है और राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ’नो मास्क-नो एंट्री’ स्लोगन की प्रशंसा की है और अपने अस्पताल में इसी तरह के ’नो मास्क-नो एंट्री’ के स्टीकर्स लगवाए हैं।
Read More
Total
0
Share