भारतवासी प्रणय ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

भारतवासी प्रणय बंदबुच ने 13 अन्य लोगों के साथ सोमवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया। पर्यटन मंत्रालय की पर्वत शाखा के अनुसार, चीन, ग्रीस व भारत के सात पर्वतारोही और सात नेपाली शेरपा 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर सोमवार की सुबह पहुंच गए। नेपाल ने 14 मई को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर चढ़ाई के लिए रास्ता खोला था। तब आठ नेपाली शेरपा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाब रहे थे।

यह पहली टीम थी जो इस रास्ते माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थी। माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वालों में चार चीन, दो ग्रीस व एक भारत से हैं। भारतीय पर्वतारोही की पहचान प्रणय बंदबुचा के रूप में हुई।

इस मौसम में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए 41 अलग-अलग टीमों के 378 पर्वतारोहियों को पर्यटन मंत्रालय ने अनुमति दी है। इनमें से 200 पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का रुख भी कर लिया है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Met Gala 2019

Next Post

ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता खत्म कर दी

Related Posts
महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप जयंती पर सोशल मीडिया से प्रस्तुत किया प्रातःस्मरणीय वीर षिरोमणि महाराणा प्रताप का आदर्ष जीवन दर्शन

महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के सुअवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेषन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सभी दिषा-निर्देषों की पालना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाराणा प्रताप के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समस्त भारतवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
Read More

टिकट कटने के बाद आडवाणी का ब्लॉग- मेरे लिए पहले देश, फिर पार्टी, अंत में मैं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी ने ब्लॉग लिखा है। उन्होंने लिखा,…
Read More
राज्य में कलैण्डर वर्ष 2021 में सार्वजनिक एवं ऎच्छिक अवकाश घोषित

राज्य में कलैण्डर वर्ष 2021 में सार्वजनिक एवं ऎच्छिक अवकाश घोषित

जयपुर, 26 अक्टूबर। कलैण्डर वर्ष 2021 (ग्रेगोरियन) ई. शक सवंत 1942-1943 के दौरान निम्नलिखित दिनों को राज्य सरकार सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश एवं ऎच्छिक अवकाश घोषित करती है -सूची सलंग्न है-
Read More
Total
0
Share