MPMSC क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ 1 अप्रैल से,उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

उदयपुर। नाथद्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर (MPMSC) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से एमपीएमएससी क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अकादमी का उद्देश्य राजस्थान के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर मंच प्रदान करना है।

अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा। यह अकादमी MPMSC के ग्राउंड बी पर संचालित होगी, जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं, मैच जैसे हालात और प्रोफेशनल एक्सपोजर मिलेगा।

अनुभवी कोचिंग टीम करेगी मार्गदर्शन
अकादमी का संचालन अनुभवी और प्रमाणित कोचिंग पैनल के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसमें हेड कोच एवं टेक्निकल लीड चंद्रपाल सिंह चुंडावत (पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर एवं बीसीसीआई लेवल-1 कोच) शामिल हैं, जो वर्तमान में राजस्थान अंडर-23 पुरुष टीम के बैटिंग कोच भी हैं।
इसके अलावा, पूर्व रणजी खिलाड़ी रजत छापरवाल स्पेशलिस्ट बैटिंग कोच के रूप में सेवाएं देंगे, जबकि जितेंद्र सैन स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और सहनशक्ति पर विशेष ध्यान देंगे।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा
एमपीएमएससी क्रिकेट अकादमी महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में महिला खिलाड़ियों को कोचिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक युवतियां इस खेल से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

अकादमी में खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी कौशल, फिटनेस, अनुशासन और मैच अनुभव पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि वे जिला, राज्य और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।

प्रवेश शुरू
एमपीएमएससी क्रिकेट अकादमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक खिलाड़ी www.mpmsc.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2022 417 (प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक) पर संपर्क किया जा सकता है।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Next Post

सेंट मैथ्यूज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

Related Posts

राज्यपाल की संवेदना स्वामी अग्निवेश और डॉ हरिसिंह के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुःख

राज्यपाल की संवेदनास्वामी अग्निवेश और डॉ हरिसिंह के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुःखजयपुर, 12 सितम्बर। राज्यपाल श्री…
Read More

आंकड़ों से पता चलता है कि विगत तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में सतत वृद्धि हो रही है।

वर्ष 1891 -2017 के दौरान के आकड़ों के आधार पर, उत्तरी हिंद महासागर में वर्ष में औसतन 5 चक्रवातआए, 4 बंगाल की खाड़ी मे और 1 अरब सागर में आया। हालांकि, हाल के दिनों में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों की उत्‍पत्ति की बारंबारता में वृद्धि देखी गई थी। हाल के वर्षों में अध्‍ययनों से भी अरब सागर में प्रचंड चक्रवातों की बारंबारता में वृद्धि का पता चलता है। वर्ष 2017 से 2019 के दौरान उत्तरी हिंद महासागर में बने चक्रवातों का विवरण निम्नलिखित है: वर्ष चक्रवातों की बारंबारता चक्रवातों की कुल संख्या प्रचंड चक्रवात या उससे अधिक तीव्रता वाले चक्रवात अरब सागर बंगाल की खाड़ी 2017…
Read More
Total
0
Share