सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

उदयपुर।

सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर के ऐतिहासिक छोटा दरिखाना में शुक्रवार को तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘धरोहर – आधुनिक कला में परंपरा की गूंज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के उद्घाटन दिवस पर कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं देश-विदेश से आए पर्यटकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन फ़ाउंडेशन के सहयोग से किया गया है। समूह कला प्रदर्शनी में कलाकार प्रियुल मेनारिया, गायत्री प्रजापत, युथिका यादव तथा ज्योति सहदेव की चयनित कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोक जीवन एवं आध्यात्मिक भावनाओं को आधुनिक कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। चित्रों में राजस्थानी लोक जीवन, ऐतिहासिक स्थापत्य, धार्मिक आस्थाओं तथा मानवीय संवेदनाओं का सशक्त और भावपूर्ण चित्रण दर्शकों को आकर्षित करता है।

दर्शकों ने कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति, रंग संयोजन, तकनीकी दक्षता एवं विषय चयन की विशेष रूप से सराहना की। उद्घाटन दिवस पर प्रदर्शनी स्थल पर रचनात्मक संवाद एवं कला विषयक चर्चाओं का जीवंत वातावरण बना रहा। प्रदर्शनी 9 से 11 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

अलवर के सिटी पैलेस में ‘अलवर टाइगर मैराथन’ के द्वितीय संस्करण का उद्घोष कार्यक्रम हुआ आयोजित

Next Post

MPMSC क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ 1 अप्रैल से,उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

Related Posts
Policeman adopted two brothers under foster care scheme - Hanuwant Singh - Udaipur Police

न खाना और न साेने की जगह थी, पुलिस ऑफ़िसर ने लिया दो भाइयों की परवरिश का जिम्मा

उदयपुर जिले के हिरण मगरी थानाधिकारी हनवंत सिंह और उनके परिवार ने जसवंतगढ़ में झाड़ाेली निवासी 6 साल और 4 साल के दाे भाइयाें की परवरिश का जिम्मा लिया है। लाॅकडाउन के समय इन भाइयों की स्थिति दयनीय थी, न खाने और न साेने की व्यवस्था थी।
Read More
Section 144 Imposed in Rajasthan

राजस्थान में 11 जिला मुख्यालयों पर धारा-144 लागू, 5 से अधिक के इकट्ठा होने पर रोक: मुख्यमंत्री

जयपुर, 19 सितम्बर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 जिलों में जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लागू कर 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार रात एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।
Read More
Total
0
Share