प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 से बचने के लिए जब कभी भी टीका उपलब्ध होगा, उसकी योजना और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

      प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विशाल और विविध आबादी के टीकाकरण के लिए चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रबंधन, खतरा मोल ले रही आबादी को प्राथमिकता देने, प्रक्रिया में शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ-साथ इस राष्ट्रीय प्रयास में निजी क्षेत्र की भूमिका और नागरिक समाज के मुद्दों को भी शामिल करना होगा।

      प्रधानमंत्री ने चार मार्गदर्शक सिद्धांत प्रतिपादित किए जो इस राष्ट्रीय प्रयास की आधारशिला रखेंगे: पहला, अतिसंवेदनशील समूहों की पहचान की जानी चाहिए और उनके जल्दी टीकाकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, उदाहरण के लिए डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता, गैर-चिकित्सकीय अग्रणी कोरोना योद्धाऔर सामान्य आबादी के बीच अतिसंवेदनशील लोग; दूसरा, “किसी का भी, कहीं भी” टीकाकरण किया जाए, टीका लगवाने के लिए निवास्‍थान संबंधी प्रतिबंध लागू नहीं होने चाहिए; तीसरा, टीकाकरण किफायती और सार्वभौमिक होना चाहिए – किसी भी व्यक्ति को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए; और चौथा, यह कि उत्पादन से लेकर टीकाकरण तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाए और प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ वास्तविक समय में सहायता की जानी चाहिए।

      प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को व्यापक रूप से उपलब्ध प्रौद्योगिकी विकल्पों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया जो सबसे कुशल और समयबद्ध तरीके से टीकाकरण करने के राष्ट्रीय प्रयास की रीढ़ बन सकते हैं।

      प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इस तरह के बड़े पैमाने पर टीकाकरण की विस्तृत योजना तत्काल बनाई जानी चाहिए।

      बैठक में टीका विकसित करने के प्रयासों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीकाकरण के प्रयासों में सक्षम भूमिका निभाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM addresses nation and announces extension of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

Next Post

विधानसभा में समितियों का गठन

Related Posts

जिला कलक्टर ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर जाने पर लगाई लगायी रोक

जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 13 से 16 नवम्बर तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जावे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहार शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों, चिकित्सालयों आदि शांत क्षेत्रों के आस-पास सतर्कता रखते हुए सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं
Read More

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, जो आपकी जेब खर्च पर डालेंगे सीधा असर

कोरोना महामारी के बीच कई नये नियम लागू किए गए, जिन्हें कई बार बदला गया। एक अक्टूबर से कई नियम और चीजें बदलने वाली हैं जिसका सीधा असर आप पर होगा। आम आदमी के रोजमर्रा की कई चीजें बदल जाएंगी।
Read More
Shuddh Ke Liye Yuddh

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 50 किलो पुरानी मिठाइयां एवं घेवर नष्ट कराया

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरोें के खिलाफ जयपुर जिला प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलाए जा रहे ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ के तीसरे दिन खाद्य निरीक्षकों की टीमों ने बुधवार को फागी, सीकर रोड एवं मुहाना मंडी क्षेत्र मेें कार्यवाही की।
Read More
Total
0
Share