विधानसभा में समितियों का गठन
जयपुर, 30 जून । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने एक आदेश जारी कर विधानसभा की 15 समितियों का गठन कर उनमे सदस्यों एवं सभापतियों की नियुक्ति की है।
आदेश के अनुसार नियम समिति में श्रीमती वसुंधरा राजे, सर्व श्री कैलाश चंद्र मेघवाल, परसराम मोरदिया, भरत सिंह कुंदनपुर, रामलाल जाट, राकेश पारीक, अमीनुद्दीन कागजी, धर्म नारायण जोशी, गौतम लाल एवं श्री संयम लोढ़ा को सदस्य मनोनीत किया गया है । विधानसभा अध्यक्ष इस समिति के पदेन सभापति होंगे।
सदाचार समिति में श्रीमती वसुंधरा राजे, सर्व श्री मेवाराम जैन, हरीश चंद्र मीणा, रोहित बोहरा ,संदीप शर्मा ,श्री पब्बा राम, श्रीमती कृष्णा पूनिया एवं श्रीमती सूर्यकांता व्यास को सदस्य बनाया गया है। श्री दीपेंद्र सिंह इस समिति के सभापति बनाए गए हैं।
स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में श्री अमित चाचण, श्री महेंद्र विश्नोई, श्रीमती मनीषा पवार , श्री रफीक खान , श्री रामलाल मीणा श्री पृथ्वीराज , श्री दानिश अबरार, श्री नारायण सिंह देवल, श्री हरेंद्र निनामा, श्री सुभाष पूनिया, श्री बिहारी लाल, श्री बलवान पूनिया एवं श्री सुरेश टाक को सदस्य बनाया गया है डॉ. राजकुमार शर्मा समिति के सभापति होंगे।
विशेषाधिकार समिति में श्रीमती शकुंतला रावत को सभापति एवं श्रीमती गंगादेवी, श्री जेपी चंदेलिया, श्रीमती कृष्णा पूनिया, श्री विजयपाल मिर्धा , श्री वेद प्रकाश सोलंकी, श्री प्रशांत बैरवा, श्री संदीप कुमार, श्री बिहारी लाल, श्री रामस्वरूप लांबा, श्री सुमित गोदारा एवं श्री आलोक बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।
अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में श्री नरेंद्र बुढ़ानिया को सभापति एवं श्री वेद प्रकाश सोलंकी, श्री किकृष्णाराम विश्नोई, श्री जगदीश चंद्र, श्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ,श्री गोपीचंद मीणा जहाजपुर, श्री अविनाश ,श्री ललित कुमार ओस्तवाल एवं श्री मंजीत धर्मपाल चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
याचिका समिति में श्री अर्जुन लाल जीनगर को सभापति एवं श्री गिर्राज सिंह, श्री कैलाश चंद त्रिवेदी ,श्री गजराज खटाना, श्री दीपचंद ,श्री मुकेश कुमार भाकर, श्री नरेंद्र नागर ,श्री अशोक डोगरा, श्री राम प्रसाद एवं श्री ओम प्रकाश हुडला को सदस्य बनाया गया है ।
इसी प्रकार सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में श्री भंवर लाल शर्मा को सभापति एवं श्री मुरारी लाल, श्री इंद्राज सिंह गुर्जर ,सुश्री दिव्या मदेरणा ,श्री सुरेश मोदी, श्री संदीप शर्मा ,श्री गोपाल लाल शर्मा ,श्री छगन सिंह ,श्री पुखराज, श्री बाबूलाल नागर एवं श्री आलोक बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।
प्रश्न एवं संदर्भ समिति में श्री बृजेंद्र सिंह ओला को सभापति श्री खिलाड़ी लाल बैरवा, श्री गिर्राज सिंह , श्री गजेंद्र सिंह शक्तावत, सुश्री दिव्या मदेरणा ,श्री इंद्राज सिंह गुर्जर ,श्री पूराराम चौधरी, श्री अमृतलाल मीणा एवं श्री अशोक लाहोटी को सदस्य बनाया गया है ।
पर्यावरण संबंधी समिति में श्रीमती मंजू देवी को सभापति एवं श्री किकृष्णा राम विश्नोई श्रीमहेंद्र विश्नोई ,श्री राकेश पारीक, श्री गणेश घोघरा ,श्री हाकम अली खान, श्री बाबूलाल झाडोल ,श्री हमीर सिंह भायल एवं श्री खुशवीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।
पुस्तकालय समिति में श्री राम नारायण मीना को सभापति एवं श्री राम निवास गावड़िया, श्री राम रोहित बोहरा, श्री गोविंद प्रसाद, श्री जोराराम कुमावत ,श्री धर्म नारायण जोशी एवं श्री संजय शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में श्रीमती अनिता भदेल को सभापति एवं श्रीमती निर्मला सहरिया, श्रीमती मीना कंवर, श्रीमती मनीषा पवार, श्रीमती सफिया जुबेर, सुश्री रीटा चौधरी ,श्रीमती सूर्यकांता व्यास, सूश्री सिद्धि कुमारी ,श्रीमती शोभा रानी कुशवाहा ,श्रीमती कल्पना देवी एवं श्रीमती रमिला खड़िया को सदस्य मनोनीत किया गया है।
पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में श्री जितेंद्र सिंह को सभापति श्री गजराज खटाना, श्री चेतन सिंह चौधरी ,श्री रामनिवास गावड़िया ,श्री सुदर्शन सिंह रावत, श्री जोगिंदर सिंह अवाना ,श्री शंकर सिंह रावत ,श्री सुरेश सिंह रावत ,श्री कन्हैयालाल, श्री मोहन राम चौधरी ,श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री गिरधारी लाल एवं श्री नारायण बेनीवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में श्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को सभापति एवं श्री जोहरी लाल मीणा, श्रीमती इंदिरा, श्री गणेश घोघरा ,श्री रामलाल मीणा ,श्री फूल सिंह मीणा ,श्री समाराम गरासिया ,श्री गौतम लाल, श्री कैलाश चंद मीणा ,श्री गोपीचंद मीणा आसपुर, श्री प्रताप लाल भील गमेती, श्री राजकुमार एवं श्रीमती रमिला खड़िया को सदस्य बनाया गया है।
अनुसूचित जाति कल्याण समिति में श्री अशोक खंडार को सभापति एवं श्रीमती गंगादेवी ,श्री पद्मा राम ,श्री पानाचंद मेघवाल, श्री अमर सिंह, श्री हीराराम , श्री जगसी राम ,श्री बलवीर सिंह लूथरा ,श्रीमती शोभा चौहान श्रीमती संतोष, श्री कालूराम एवं श्रीमती इंदिरा देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में श्री अमीन खान को सभापति एवं श्री दानिश अबरार, श्री हाकम अली खान, अमीनुद्दीन कागजी, श्री वाजिब अली , श्री गुरदीप सिंह ,श्री धमेर्ंद्र कुमार एवं श्री रूपा राम मकराना को सदस्य मनोनीत किया गया है।
Related Posts
India captain Sourav Ganguly set to be new president of BCCI
India captain Sourav Ganguly set to be new president of BCCI
President of India appoints veteran actor Paresh Rawal as new Chairman of National School of Drama Society
National Award-winning actor has been appointed as the New Chairman of NSD Society for 4 years
सरकार ने बदले नियम, अब वाहनों के थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी फास्टैग जरूरी
अब सरकार का फास्टैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर पूरा फोकस है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय…





