राज्यपाल ने सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्ते को गोद लिया, नाम रखा-चिंतामणी

राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में सड़क पर घूमने वाले एक आवारा कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने गोद लिए ‘स्ट्रे डॉग’ का अपनी ओर से ‘चिंतामणी’ नाम भी रखा है।


राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं। उन्होंने भारतीय प्रजाति के स्थानीय कुत्तों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया। पशुप्रेमी और सड़क पर आवारा घूमने वाले कुत्तों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल एंड वेलफेयर सोसाइटी‘ के श्री वीरेन शर्मा ने राज्यपाल को यह कुत्ता गोद दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुछ समय पहले ‘मन की बात’ में लोगों से अपील की थी कि ‘स्ट्रे डॉग’ के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

राजस्थान – कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाएगी सरकार

Next Post

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना- विशेष पंजीयन शिविर 10 अप्रेल तक, उसके बाद 30 अप्रेल तक लाभार्थी करा पाएंगे रजिस्ट्रेशन

Related Posts

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 
Read More
PRIVATE HOSPITALS HAVE TO KEEP 30% BEDS OF ITS TOTAL CAPACITY RESERVED FOR CORONA PATIENTS – HEALTH MINISTER

निजी अस्पतालों को कुल क्षमता के 30 प्रतिशत बैड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रखने होंगे – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर 25 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व बीकानेर जिला मुख्यालयों पर सेवारत निजी चिकित्सालयों को अपनी बैड क्षमता के 30 प्रतिशत बैड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
Read More

Dusherra and Khejari Poojan | Royal Mewar Traditions

The celebrations of Vijaidashmi on Ashvin Shukla Dashmi have many royal Mewar traditions attached to it. One of them used to be Ahida ki Shikar, the first hunting expedition in the new hunting season after the rains; to go on important expeditions and to form a strong bond between the Maharana and the nobles, for which a feast used to be organized in the Palace.
Read More
Total
0
Share