राज्यपाल ने सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्ते को गोद लिया, नाम रखा-चिंतामणी

राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में सड़क पर घूमने वाले एक आवारा कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने गोद लिए ‘स्ट्रे डॉग’ का अपनी ओर से ‘चिंतामणी’ नाम भी रखा है।


राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं। उन्होंने भारतीय प्रजाति के स्थानीय कुत्तों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया। पशुप्रेमी और सड़क पर आवारा घूमने वाले कुत्तों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल एंड वेलफेयर सोसाइटी‘ के श्री वीरेन शर्मा ने राज्यपाल को यह कुत्ता गोद दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुछ समय पहले ‘मन की बात’ में लोगों से अपील की थी कि ‘स्ट्रे डॉग’ के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

राजस्थान – कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाएगी सरकार

Next Post

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना- विशेष पंजीयन शिविर 10 अप्रेल तक, उसके बाद 30 अप्रेल तक लाभार्थी करा पाएंगे रजिस्ट्रेशन

Related Posts

Rajasthan: अब 9 बजे ही बंद होंगे बाजार 10 शहरों में नाइट कफ्र्यू 10 बजे से

जिन विवाह स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक लोग समारोह में एकत्रित होते हैं तो उन विवाह स्थलों के संचालक भी जिम्मेदार होंगे। ऎसे विवाह स्थलों को सीज किया जा सकेगा।
Read More
Now Apply Online for Weddings in Rajasthan

जिला प्रशासन ने विवाह समारोह के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को किया ऑनलाइन जिला कलक्टर ने विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना के लिए की अपील

विवाह समारोह की सूचना हेतु आवेदक अब संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जयपुर में बढ़ते कोरोना के मामले और शादियों के सीजन के कारण कलेक्ट्रेट में शादी समारोह की अनुमति के लिए आवेदन करने वालों की लम्बी कतार को देखते हुये जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि विवाह की अनुमति के लिए आवेदक अब ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भी आवेदन कर सकते है।
Read More
Rajasthan T-20 Team - Ashok Menaria, Dishant Yagnik, Nikhil Doru

Rajasthan T-20 Team का चयन, उदयपुर के अशोक मेनरिया कप्तान, निखिल डोरू चीफ कोच

सैयद मुश्ताक अली टी- 20 के लिए राजस्थान टीम का चयन किया गया। उदयपुर के अशोक मेनारिया राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। उदयपुर के निखिल डोरू को चीफ कोच, और दिशांत याज्ञनिक और पुनीत यादव को सहायक कोच का जिम्मा सौंपा गया है।
Read More
Total
0
Share