Rajasthan में होगा Unlock; पहले फेज में फल, सब्जी और किराना जैसी जरूरी चीजों को प्राथमिकता

राजस्थान: किराना दुकान और डेयरी का समय बढ़ना तय
Unlock in Rajasthan

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब देश में अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। राजस्थान में लॉकडाउन खत्म करने की कवायद शुरू की जा रही है।1 जून से प्रदेश में अनलॉक की शुरुआत की जा सकती है, राज्य में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। पहले फेज में किराना, फल और सब्जी जैसे जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जा सकता है।

राजस्थान: किराना दुकान और डेयरी का समय बढ़ना तय
राजस्थान सरकार ने 1 जून से अनलॉक की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसे ​मिनी अनलॉक नाम दिया गया है। इसमें बहुत ज्यादा छूट नहीं मिलने वाली है। पहले फेज में बाजार में सीमित संख्या में दुकानें खोलने की मंजूरी मिलेगी। पहले राजस्थान में 8 जून तक लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां अनलॉक की शुरुआत की जा रही है। गृह विभाग इसकी गाइडलाइन तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे मंजूरी देंगे।

अनलॉक के पहले फेज में किराना और खाद्य साामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। अभी किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है। गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी मिल सकती है।

Total
0
Shares
Previous Post
LRSM donated Ambulance to Indian Army

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की

Next Post
CBSE Class XII Board Exams cancelled

CBSE Class XII Board Exams cancelled

Related Posts
Free Vaccine for 18+ in Rajasthan

राज्य सरकार उठाएगी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च – मुख्यमंत्री

जयपुर, 25 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों…
Read More

पुलिस और जनता के लिए Social Media यूज करने की नई गाइड लाइन जारी, ध्यान से पढ़ें और सुरक्षित रहें, 40000 लोगों को थाने ले जा चुकी पुलिस

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन जारी की…
Read More

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यूएनसीसीडी के पक्षों के सम्मेलन के 15वें सत्र में राष्ट्र की ओर से वक्तव्य दिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकारपत्र सूचना कार्यालय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री…
Read More
Total
0
Share