लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की

लक्ष्यराज सिंह ने ये नई एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को सौंपी
LRSM donated Ambulance to Indian Army

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप स्मारक समिति अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में रोगियों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सहयोग सहित तमाम तरह की जनसेवा के कामों का सिलसिला जारी है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब भारतीय थल सेना को करीब 22 लाख रुपए कीमत की एक हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की है।

लक्ष्यराज सिंह ने शनिवार को ये नई एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को भेंट की है ताकि सेना इस एंबुलेंस का उपयोग कोरोना पीडितों सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित गंभीर मरीजों के उपचार में कर सके। लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में सेना ने देशभर में जनता के बचाव-उपचार के लिए जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है।

गौरतलब है कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कोरोना की पहली लहर से अब तक लगातार जनसेवा के कामों में जुटे हुए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन को भी लाखों रुपए भेंट कर चुके हैं ताकि जिला प्रशासन जरूरतमंदों की मदद कर सके। मेवाड़ की टीम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए गांव-गांव में मुस्तैद है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Remdesivir no magic bullet, should not be administered in mild cases: AIIMS

Remdesivir no magic bullet, should not be administered in mild cases: AIIMS

Next Post
Unlock in Rajasthan

Rajasthan में होगा Unlock; पहले फेज में फल, सब्जी और किराना जैसी जरूरी चीजों को प्राथमिकता

Related Posts

जलदाय विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण स्थगित बिलों को जुलाई से सितम्बर के बिलों में समाहित किया जाएगा

जलदाय विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण स्थगित बिलों को जुलाई से सितम्बर के बिलों में समाहित किया जाएगा
Read More

मेवाड़ राजघराने ने दोहराया इतिहास, अरविन्द सिंह मेवाड़ ने उदयपुर प्रशासन को 20 लाख रूपये  की सहयोग राशि प्रदान की

देशभर में जहां कोरोना को लेकर लॉकडाउन कर दिया गया है, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।…
Read More
Rajasthan Online Tehsil

मार्च 2021 तक सभी तहसीलों को ऑनलाइन किया जाए लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत दिलाएं – राजस्व मंत्री 338 तहसीलों में से 245 तहसीलें ऑनलाइन

338 तहसीलों में से 245 तहसीलें ऑनलाइन
Read More
Total
0
Share