सेंट मैथ्यूज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

उदयपुर। शहर के सेंट मैथ्यूज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय ‘कैरिंग एंड शेयरिंग’ रखा गया। इस थीम के माध्यम से छात्रों को न केवल खुश रहने के महत्व को समझाया गया, बल्कि उन्हें दूसरों की सहायता करने और अपने आसपास सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका द्वारा मुख्य अतिथि कहानीकार एवं शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर श्री शुभास्तु दक्ष पांडे के स्वागत से हुई, जो दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हैं। इसके पश्चात विषय विशेषज्ञ डॉ. मुमल चावड़ा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसन्नता हमारी स्वाभाविक अवस्था है, जिसे हमें बाहरी परिस्थितियों में नहीं बल्कि अपने भीतर तलाशना चाहिए। उन्होंने ‘ज़ेन मास्टर्स’ की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से वर्तमान क्षण में जीने और मानसिक शांति बनाए रखने का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए भी कई रोचक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में आनंद और उत्साह का वातावरण बन गया। छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल नितिन नाथ ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में प्रसन्नता, संतोष और कृतज्ञता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

***

Total
0
Shares
Previous Post

MPMSC क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ 1 अप्रैल से,उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

Next Post

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ लेने का दावा गलत: विराट कोहली बोले- श्रद्धा और सम्मान की वजह से करता हूं दर्शन

Related Posts

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Read More

विश्व, भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है : श्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज…
Read More
Vastu Tips

Vastu Suggestions / Tips

The aim of Vastu is to make life content, happy and prosperous. We would like to bring to your notice some basic fundamentals of Vastu. Though minor, they have far-reaching repercussions. You can test them if you want!
Read More
Total
0
Share