मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के घरों तक राशन पहुंचाने और बेजुबान श्वानों के लिए डॉग फूड खिलाने की अभिनव पहल में अब राजस्थान पुलिस का सहयोग किया है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में पिछले 15 महीनों से अपनी जान जोखिम में डालते हुए फ्रंटलाइन पर काम कर रही राजस्थान पुलिस के जरिए जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की पहल की और इसी क्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गुरुवार को गेहूं, चावल, दाल, शक्कर, तेल, घी, डॉग फूड और पानी की बोतलें, एसपी डॉ. राजीव पचार के सुपुर्द की । एसपी डॉ. पचार का कहना है कि पुलिस पिछले 15 महीनों से लगातार ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंदों को भोजन आदि पहुंचाने का पुनीत कार्य भी कर रही है और अब लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा भेंट किए गए 2 हजार किग्रा राशन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में पुलिस अपना सहयोग करेगी। ऐसी सोच से ही सामाजिक बदलाव और लोगों में सहयोग की भावना विकसित की जा सकती है। बता दें कि, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गत 22 मई को भारतीय थल सेना को एक एंबुलेंस भेंट की थी, क्योंकि भारतीय सेना भी जमीनी स्तर पर कोरोना पीडितों की जान बचाने में जुटी हुई है।
Related Posts
विद्युत बिल राशि संग्रहण केन्द्र 28, 29 व 30 नवम्बर को भी खुलेगें 30 नवम्बर तक विद्युत बिल की राशि जमा करवाने पर मिलेगी छूट
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुये जयपुर डिस्कॉम द्वारा कृषि, बीपीएल एवं लघु घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 नवम्बर, 2020 तक विद्युत बिल की मूल बकाया राशि जमा करवाने पर पेनल्टी (विलम्ब शुल्क) की छूट दी जा रही है।
जयपुर में अब जयपुर फिल्म मार्केट का विश्वस्तरीय आयोजन
फिल्म उद्योग, इंडस्ट्री और फिल्म टूरिज़्म को बड़े स्तर पर मिलेगा बढ़ावा ।
जयपुर फिल्म मार्केट में आने वाले सालों में विश्व की लारजेस्ट कोनफ्रेंस सीरीज देखने को मिलेगी ।
मिराज का नया स्माल टोस्ट पैक लांच
स्वाद वही सूरत नई पेशकश के साथ 2 रुपये में मिलेगा टोस्ट पैक उदयपुर 1 अगस्त। मिराज समूह…