पाली में गैस सिलेंडर से भरे ट्रेलर में लगी आग, धमाकों के साथ हवा में उछले सिलेंडर

पाली जिले के सांडेराव थाना इलाके में रविवार को सुबह गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई. आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होकर हवा में उछलने लग गए. गैस सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से उनके धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा. गनीमत यह रही कि हादसा सुनसान इलाके में हुआ था, अन्यथा जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

ट्रेलर में भरे थे 120 घरेलू गैस सिलेंडर

जानकारी के अनुसार हादसा सांडेराव थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर केनपुरा गांव से थोड़ी दूरी पर हुआ. सुबह गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रेलर सुमेरपुर की तरफ जा रहा था. ट्रेलर में 120 घरेलू गैस सिलेंडर बताए जा रहे हैं. इसी दौरान केनपुरा गांव से थोड़ी दूरी पर सुनसान इलाके में ट्रेलर का टायर फट गया और उसमें आग लग गई. ट्रेलर चालक व परिचालक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया. ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. इससे चालक-परिचालक पीछे हट गए पुलिस को सूचना दी

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Dhoni Gloves

महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर सेना का खास लोगो, आईसीसी ने जताई आपत्ति

Next Post

भारतीय क्रिकेट के ‘फाइटर’ युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Related Posts

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यूएनसीसीडी के पक्षों के सम्मेलन के 15वें सत्र में राष्ट्र की ओर से वक्तव्य दिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकारपत्र सूचना कार्यालय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री…
Read More

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक नो मास्क, नो एन्ट्री के संकल्प की पालना हम सब की जिम्मेदारी -मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक’नो मास्क, नो एन्ट्री’ के संकल्प की पालना हम सब की जिम्मेदारी-मुख्यमंत्रीजयपुर, 15 सितम्बर।…
Read More

Rajasthan: अब 9 बजे ही बंद होंगे बाजार 10 शहरों में नाइट कफ्र्यू 10 बजे से

जिन विवाह स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक लोग समारोह में एकत्रित होते हैं तो उन विवाह स्थलों के संचालक भी जिम्मेदार होंगे। ऎसे विवाह स्थलों को सीज किया जा सकेगा।
Read More
Total
0
Share