जोधपुर में दोबारा लगा वीकेंड पर सम्पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के कारण भयावह होते हालात के कारण जोधपुर में एक बार फिर से वीकेंड लॉकडाउन के आदेश जारी हुए हैं। यह दूसरा मौका है जब जोधपुर वीकेंड लॉकडाउन से गुजरेगा।

कोरोना के कारण भयावह होते हालात के कारण जोधपुर में एक बार फिर से वीकेंड लॉकडाउन के आदेश जारी हुए हैं। यह दूसरा मौका है जब जोधपुर वीकेंड लॉकडाउन से गुजरेगा। डेढ़ माह पहले 8 व 9 अगस्त को भी इसी प्रकार वीकेंड लॉकडाउन शहर में लगाया गया था। लेकिन इसके बाद ढील दी गई। अब अस्पतालों में कम होती जगह और बढ़ती मौतों ने जिला प्रशासन को लॉकडाउन के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यहां होगा लागू – जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण का क्षेत्र। इसके अलावा महानगर क्षेत्र में पाल गांव, सांगरिया, झालामंड, खारडा रणधीर, बासनी बेंदा, उचियारडा, नांदडा कलां, नांदडा खुर्द, श्रीयादे गांव, बनाड़, गुजरावास, आंगणवा, खोखरिया, सुरपुरा, दईजर, चौखा, कुड़ी भगतासनी की राजस्व सीमाओं में।

जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, चिकित्सा स्टाफ व मेडिकल दुकानदार, यातायात सेवाओं के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट, बैंक, डेयरी, पेट्रोल पम्प, बिजली-पानी आपूर्ति से जुड़े कार्मिक और मीडिया संस्थाओं के कार्मिकों व हॉकर्स को छूट रहेगी।

यह वीकेंड लॉकडाउन अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है। इसकी समीक्षा के बाद यदि भी सकारात्मक परिणाम नहीं आए तो लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह या 10 दिन की लगातार भी हो सकती है।

संक्रमण को बढ़ता देख हमने यह निर्णय किया है। यह सरकारी लॉकडाउन की बजाय जनता की भागीदारी का लॉकडाउन होना चाहिए। लोगों को जागरूक करने का प्रयास है। अब नहीं चेते को बहुत देर हो चुकी होगी।
– इंद्रजीतसिंह, जिला कलक्टर जोधपुर।
News via Rajasthan Patrika

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

एनसीएस द्वारा 20 वर्षों में दिल्ली और दिल्ली के आस पास आए भूकंपों का विश्लेषण किया गया

Next Post
PRIVATE HOSPITALS HAVE TO KEEP 30% BEDS OF ITS TOTAL CAPACITY RESERVED FOR CORONA PATIENTS – HEALTH MINISTER

निजी अस्पतालों को कुल क्षमता के 30 प्रतिशत बैड कोरोना संक्रमितों के लिए रिजर्व रखने होंगे – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Related Posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझाव आर्थिक संकट से उबरने के लिए मांग बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दे

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिए सुझावआर्थिक संकट से उबरने के लिए मांग बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दे केन्द्र सरकार - मुख्यमंत्री
Read More
श्री एकलिंगनाथ जी दर्शन - Ekling Ji Mewar Udaipur

श्री एकलिंगनाथ जी के हरियाली अमावस्या पर अभिलेखीय चित्र के दर्शन

सावन मास में प्रत्येक सोमवार को मेवाड़ अधिपति परमेश्वरांजी महाराज श्री एकलिंगनाथ जी के प्राचीन चित्रों के दर्शन नित्य प्रणालिका के अनुसार इटर्नल मेवाड़ के पेज़ पर किये जा रहे है। सावन मास के कृष्ण पक्ष के 15वें दिन हरियाली अमावस्या मनाई जाती है।
Read More
Total
0
Share