पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2022 तक जमा किये जा सकते हैं

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया मई 2022 से शुरू हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसा के आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जमा किये जा सकते हैं।

पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवा से जुड़े ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र होते हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के अलावा, सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी समेत सभी सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होते हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को “लोगों का पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के नामांकन सहित अन्य नामांकन/अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जायेंगे, जो महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग समुदाय से सम्बंधित है और जो समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं तथा जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में मान्यता दी जानी चाहिए।

नामांकन/अनुशंसा में उपरोक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण दिए जाने चाहिए तथा इसके साथ वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए, जिसमें उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र / विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा की व्याख्या स्पष्ट रूप में की गयी हो।

इस संबंध में अन्य विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट ( https://mha.gov.in ) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत तथा पद्म पुरस्कार पोर्टल ( https://padmaawards.gov.in ) पर भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट के लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में केपीआईटी-सीएसआईआर द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का शुभारंभ किया; कहा- यह प्रधानमंत्री मोदी के नेशनल हरित हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है

Next Post

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

Related Posts

INDIAN ARMY HANDS OVER 20 FULLY TRAINED MILITARY HORSES AND 10 MINE DETECTION DOGS TO BANGLADESH ARMY

In an endeavor to further strengthen the bilateral relations between the two countries in general and between the two Armies in particular, the Indian Army gifted 20 fully trained military horses and 10 mine detection dogs to Bangladesh Army. These equines and canines were trained by the Remount and Veterinary Corps of Indian Army. The Indian Army has also trained Bangladesh Army personnel for training and handling these specialist dogs and horses.
Read More
VHP Demands action against doctors of MBGH

विश्व हिंदू परिषद ने की विवाहिता की मौत पर कार्रवाई की मांग 

शहर के एमबी चिकित्सालय में बुधवार रात को आयड़ निवासी गर्भवती महिला ज्योति पालीवाल पत्नी गिरीराज पालीवाल की प्रसव के पश्चात मौत हो जाने को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक लव श्रीमाली के नेतृत्व में कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा गया और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की गई और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग हुई ।
Read More
Total
0
Share