राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करता है।

वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं :

  1. पद्म पुरस्कार- अंतिम तिथि 15/09/2022
  2. वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 30/09/2022
  3. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
  4. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
  5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्ठ सम्मान 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
  6. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
  7. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
  8. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
  9. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
  10. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/08/2022
  11. नारी शक्ति पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/10/2022
  12. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023- अंतिम तिथि 31/08/2022
  13. मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
  14. जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जाएं।

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2022 तक जमा किये जा सकते हैं

Next Post

वोटर आईडी और आधार को लिंक करना हुआ और भी आसान

Related Posts

Parle decides to boycott certain poisonous news channels

Parle Products has decided that the company will not advertise on news channels that broadcast toxic content. The report quotes Krishnarao Buddha the Senior Category Head of Marketing at Parle Products to say that the company is also exploring possibilities that would see other advertisers come together to create a restrain that would in turn prompt channels to improve their content.
Read More

कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को सायंकाल 4ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से करेंगे।
Read More
Total
0
Share