यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! पीएनआर नंबर को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

News Dropbox

दिल्ली। रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल आज यानी 1 अप्रैल 2019 से रेलवे के कुछ नियम बदल रहे हैं। ये बदलाव यात्रियों के लिए सकारात्मक हैं। दरअसल रेलवे संयुक्त पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) जारी करेगा। इससे दो ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रिओं का पीएनआर नंबर एक ही होगा।

अभी तक एक ट्रेन के लिए एक ही पीएनआर नंबर जारी किया जाता था लेकिन अब अगर आप कहीं जाने के लिए कनैक्टिंग ट्रेन लेते हैं यानी रास्ते से रूट बदलने के चलते ट्रेन बदलते हैं तो दोनों ट्रनों के लिए आपको एक ही पीएनआर नंबर जारी किया जाएगा। ऐसे में पहली ट्रेन लेट होने पर अगर दूसरी ट्रेन छूट जाती है तो यात्री के पास बिना कोई पैसे दिए आगे की यात्रा रद्द करने का विकल्प होगा।

अब तक जब रेलवे यात्रियों को कहीं पहुंचने के लिए दो अलग अलग ट्रेनों का सफर करना होता है तो ऐसे में अगर पहली ट्रेन लेट हो जाए तो दूसरी के भी छूट जाने की संभावना होती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी दो ट्रेनों के लिए दो अलग पीएनआर नंबर जारी किया जाता है। लेकिन अब 2 पीएनआर को लिंक कर दिया जाएगा यानी संयुक्त पैसेंजर नेम रिकॉर्ड जारी होगा। नया नियम लागू होने से अब पहले की तुलना में रिफंड मिलना आसान हो जाएगा।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
News Dropbox

#Jaipur : 2001 का #SBBJ बैंक में 101.21 करोड़ का गबन प्रकरण

Next Post
News Dropbox

TAX के ये बदलाव लागू, जानें खुद पर असर

Related Posts

नवम्बर – दिसम्बर 2020 | राजस्थान में शादियों के लिए निर्धारित नियम (UPDATED)

गाइड लाइन के अनुसार शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण भी राजस्थान में बढ़ रहा है। ऐसे में आंकलन के अनुसार जयपुर में होने वाली पांच हजार शादियों में पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

जिला प्रशासन चिंता में हैं कि शादियां शामिल होने पर निगरानी कैसे की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन थानावार टीम गठित कर निगरानी की तैयारी कर रहा है।

ये शुभ मुहूर्त हैं शादियों के लिए:
शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त है। इस साल नवंबर महीने में 25, 27 व 30 तारीख के सावे हैं। इसके बाद दिसंबर महीने में कुल 6 सावे हैं। ये सावे 1, 7, 9, 11 दिसंबर को हैं। 11 दिसंबर के अंतिम शुभ मुहूर्त होने के बाद फिर रोक लग जाएगी।

Read More

शिक्षा मंत्रालय ने एनसीएफ के अंतर्गत पाठ्यक्रम और शैक्षणिक ढांचे के पुनर्गठन के लिए जानकारियां लेने के उद्देश्य से अंतर मंत्रालयी बैठक आयोजित की

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 पर आधारित नये राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (एनसीएफ) के विकास के लिए व्यापक परामर्श को…
Read More
Asymptomatic corona patients can take treatment on prescribed rates by staying in hotels – Health Minister

बिना लक्षणों के कोरोना संक्रमित अब होटलों में रहकर निर्धारित दरों पर करवा सकते हैं उपचार -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि ने प्रदेश के उन एसिंप्टोमेटिक (बिना लक्षणों के) कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होटलों की दरें निर्धारित की हैं, जो निजी कमरों में रहना चाहते हैं। राज्य सरकार ने चयनित अस्पतालों को जरूरी जांच के बाद ऎसे मरीजों को होटल भेजने के लिए अधिकृत किया है।
Read More
Total
0
Share