सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भाजपा 220-230 सीटें जीती, तो हो सकता है नरेंद्र मोदी पीएम न बनें

दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात की ओर इशारा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद शीर्ष नेतृत्व में बदलाव संभव है। स्वामी के अनुसार, हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें और उनकी जगह नितिन गडकरी भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि यह चुनाव के रिजल्ट पर निर्भर करेगा।

‘हफपोस्ट इंडिया’ को दिए गए एक साक्षात्कार में स्वामी ने इशारा किया है कि यदि भाजपा को 230 या उससे कम सीटें मिलती हैं तो हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें। उन्होंने कहा मान लिजिए भाजपा 230 या 220 सीटें जीतती है और एनडीए के सहयोगियों के 30 सीट मिल जाते हैं तो ये आंकड़ा 250 तक पहुंच जाएगा, लेकिन फिर भी हमें 30 सीटों की जरूरत होगी।क्या ऐसी स्थिति में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे, इस पर स्वामी ने कहा, ये एनडीए के अन्य सहयोगियों पर निर्भर करेगा। हमें 30 या 40 सीटों का समर्थन देने वाले दल मना करते हैं तो हम उन्हें (नरेंद्र मोदी को) स्वीकार नहीं कर पाएंगे। स्वामी के अनुसार, मोदी की जगह नितिन गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए विकल्प हो सकते हैं।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

राहुल गांधी पर राजद्रोह का आरोप, कोर्ट ने पुलिस से मांगी एक्शन रिपोर्ट

Next Post

पीएम मोदी और अमित शाह के आचार संहिता उल्लंघन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Related Posts
Asymptomatic corona patients can take treatment on prescribed rates by staying in hotels – Health Minister

बिना लक्षणों के कोरोना संक्रमित अब होटलों में रहकर निर्धारित दरों पर करवा सकते हैं उपचार -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि ने प्रदेश के उन एसिंप्टोमेटिक (बिना लक्षणों के) कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होटलों की दरें निर्धारित की हैं, जो निजी कमरों में रहना चाहते हैं। राज्य सरकार ने चयनित अस्पतालों को जरूरी जांच के बाद ऎसे मरीजों को होटल भेजने के लिए अधिकृत किया है।
Read More
Whatsapp Group for Farmers in Rajasthan

किसानों को Whatsapp से मिलेगी विभागीय योजनाओं, खेती के उन्नत तरीकों एवं नवाचारों की जानकारी -कृषि विभाग ने 5000 Whatsapp ग्रुप बनाकर पांच लाख किसानों को जोड़ा

कृषि विभाग व्हाट्स एप के माध्यम से खेती से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी सीधे काश्तकारों तक पहुंचाएगा। इसके लिए प्रदेश में करीब 5 हजार व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर 5 लाख किसानों को जोड़ा गया है।
Read More
Total
0
Share