फसल बीमा से अलग रहने के इच्छुक ऋणी किसान को 8 जुलाई तक करना होगा आवेदन
जयपुर, 27 जून। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2020 में ऋणी काश्तकारों के लिए भी स्वैच्छिक रहेगी। फसल बीमा से अलग रहने के इच्छुक ऋणी किसान को आगामी 8 जुलाई तक संबंधित बैंक शाखा में आवेदन करना होगा।
कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि फसल बीमा योजना में खरीफ-2020 से केन्द्र सरकार की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत वित्तीय संस्थान से फसली ऋण लेने वाले किसानों के लिए फसल बीमा स्वैच्छिक किया गया है। फसली ऋण लेने वाले किसानों को 8 जुलाई तक संबंधित बैंक में जाकर फसल बीमा से पृथक रखने के लिए निर्धारित प्रपत्र में लिखित में आवेदन करना होगा।
आवेदन पत्र बैंक शाखाओं में उपलब्ध है। श्री कटारिया ने बताया कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की है।
Related Posts
प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन…
वरिष्ठजनों को पारस जे. के. हाॅस्पिटल ने दिया किफायती उपचार का उपहार
उदयपुर, पारस जे.के. हाॅस्पिटल ने वरिष्ठजनों के सम्मान में लाॅच किया सिनियर सिटीजन कार्ड। हाॅस्पिटल के फैसेलिटी डायरेक्टर…
India and ADB Sign $300 Million Loan to Develop Rajasthan’s Secondary Towns
The government of India and the Asian development bank signed $300 million loan to finance inclusive and sustainable water supply and sanitation infrastructure and services in 14 secondary town of Rajasthan.