मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार

जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं। इसके बाद भी भविष्य में और बैड्स की आवश्यकता होेने पर निजी अस्पतालों से सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला कलक्टर निजी अस्पतालों में राज्य सरकार की निर्धारित दरों पर कोविड के गंभीर रोगियों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था कर सकेंगे। 
श्री गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में निजी अस्पताल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आईसीयू तथा ऑक्सीजन बैड की संख्या बढ़ाएं। श्री गहलोत ने कहा कि निजी अस्पताल एसिम्प्टोमैटिक मरीजों को बैड उपलब्ध कराने के लिए होटल संचालकों के साथ बातचीत कर अनुबंध करें ताकि गंभीर रोगियों के लिए अस्पताल में बैड उपलब्ध रह सकें। जिला कलक्टर यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।


हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त तथा आईसीयू बैड चार गुना तक बढाएं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में संभागीय स्तर पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त बैड तथा आईसीयू बैड की संख्या को आगामी एक माह में तीन से चार गुना तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जयपुर एवं कोटा में कोविड केयर के लिए 100 अतिरिक्त बैड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 
कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं को करें और सुदृढ
श्री गहलोत ने विगत दिनों कोविड रोगियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, पाली एवं झालावाड़ में कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 
जरूरतमंद 4.14 लाख परिवारों को मिलेगा निशुल्क गेहूं एवं चना
श्री गहलोत ने कोरोना के कारण जिन लोगों की आजीविका छिन गई और जो पूर्व में 37 श्रेणियों के लिए किए गए सर्वे से वंचित रह गए थे, दूसरे सर्वे में चिन्हित ऎसे 4 लाख 14 हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करने के लिए बड़ा निर्णय किया है। इनको प्रति परिवार एक किलो चना तथा इन परिवारों के 15 लाख 33 हजार सदस्यों को दस किलोग्राम गेहूं निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की विभिन्न श्रेणियों में चयनित परिवारों को निर्धारित दर के स्थान पर नवम्बर माह तक निशुल्क गेहूं वितरण करने के निर्देश दिए। इन दोनों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 138 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के इस दौर में जरूरतमंद हर परिवार को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। 
सभी सांसद-विधायक कराएं कोरोना जांच
श्री गहलोत ने कहा कि हाल ही प्रदेश के कुछ सांसद एवं विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसे देखते हुए सभी सांसद-विधायक एहतियात के तौर पर अपनी कोरोना जांच करवाएं, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। सांसदाें-विधायकों का जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों से मिलना-जुलना रहता है। ऎसे में स्वयं की तथा मिलने वाले लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से उनके लिए कोरोना जांच कराना उचित होगा।
विभिन्न आयोजनों में 50 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि विवाह आयोजनों के साथ-साथ सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल एवं राजनीतिक आयोजनों में पूर्व की भांति 50 से अधिक लोगों को अनुमत नहीं किया जाए। साथ ही इन आयोजनों के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी को पूर्व सूचना भी देनी होगी। 
जल्द शुरू होगी जयपुर मेट्रो
श्री गहलोत ने अनलॉक-4 गाइडलांइस के अनुरूप प्रदेश के लिए गाइडलाइन जारी करने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की और जयपुर मेट्रो का संचालन सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल के साथ शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
जेईई-नीट के परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टरों को जेईई-नीट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर हैल्थ प्रोटोकॉल से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के आवागमन के लिए परिवहन तथा ठहरने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अखिल अरोरा ने बताया कि राज्य में अगस्त माह में मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत एवं रिकवरी दर 90.54 प्रतिशत रही है। 
बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव श्री राजीव स्वरूप, महानिदेशक अपराध श्री एमएल लाठर, एसीएस (वित्त) श्री निरंजन आर्य, एसीएस (माइंस) श्री सुबोध अग्रवाल, एसीएस (पीडब्ल्यूडी) श्रीमती वीनू गुप्ता, प्रमुख सचिव गृह श्री अभय कुमार, शासन सचिव खाद्य श्री हेमन्त गेरा, शासन सचिव आपदा प्रबंधन श्री सिद्धार्थ महाजन, शासन सचिव गृह श्री एनएल मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
guidelines for Unlock 4

केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक – 4 की गाइडलाइन्स | धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोग हो सकेंगे शामिल

Next Post

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बैंक लोन में छूट दो साल तक के लिए बढ़ सकती है

Related Posts

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, जो आपकी जेब खर्च पर डालेंगे सीधा असर

कोरोना महामारी के बीच कई नये नियम लागू किए गए, जिन्हें कई बार बदला गया। एक अक्टूबर से कई नियम और चीजें बदलने वाली हैं जिसका सीधा असर आप पर होगा। आम आदमी के रोजमर्रा की कई चीजें बदल जाएंगी।
Read More
News Dropbox

वॉट्सऐप ने भारत में लॉन्च की सर्विस, फेक न्यूज और चुनावी अफवाह के बारे में आगाह कर सकेंगे यूजर्स

वॉट्सऐप ने भारत में मंगलवार को एक सर्विस लॉन्च की। इसके जरिए 20 करोड़ उपभोक्ता देश में चुनाव…
Read More

Indian Power Market goes Green

As a first step towards Greening the Indian short term power Market, Shri R. K. Singh, the Minister of State (IC) Power and New & Renewable Energy & Minister of State (Skill Development and Entrepreneurship), launched pan-India Green Term Ahead Market (GTAM) in electricity through video conference in New Delhi, today, the 1st September 2020.
Read More
Total
0
Share