जयपुर – राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार सोमवार को प्रदेश के राज्य कर्मचारियों (Rajasthan State Employees) को दिवाली गिफ्ट (Diwali Gifts) यानी डीए (Dearness Allowance) में वृद्धि की घोषणा कर सकती है. इस घोषणा का सीधा लाभ 8 लाख कर्मचारियों (Employees) और 4 लाख पेंशनर्स (Pensioners) को होगा. यह घोषणा गहलोत कैबिनेट (Ashok Gehlot Cabinet) की करीब 4 महीने बाद सोमवार को होने जा रही बैठक के बाद की जा सकती है. दरअसल, वित्त विभाग दिवाली से पहले डीए के तोहफे का प्रस्ताव तैयार कर चुका है और अब सीएम गहलोत की हरी झंडी का इंतजार है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद शाम तक दिवाली (Diwali 2019) से पहले डीए दिए जाने के संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं..
Related Posts
PM salutes doctors on the occasion of Doctors’ Day
PM salutes doctors on the occasion of Doctors’ Day
PM to visit Gujarat on 27-28 August
Prime Minister Shri Narendra Modi will visit Gujarat on 27th and 28th August. At around 5:30 PM on…