कोरोना संक्रमित की मौत पर नहीं कर सकेंगे अंतिम दर्शन, ध्यान रखनी होंगी ये 8 बातें

भीलवाड़ा। यदि किसी कोरोना संक्रमित की मौत हो जाती है जो किसी भी स्थिति में शव को कीटाणुशोधन बैग से नहीं निकाला जाएगा। प्लास्टिक में पैक शव को जलाया जा दफनाया जाएगा। शव को अंतिम दर्शनों के लिए भी नहीं रखा जाएगा। कोई भी परिवार मृतक के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएगा।

भले ही कोई कितनी जिद करे लेकिन चेहरा नहीं खोला जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने अपनी गाइडलाइन में स्पष्ट किया है कि शव के अंतिम संस्कार को लेकर स्टाफ का प्रशिक्षण जरूरी है। संक्रमण नहीं हो इसके लिए शव को एंबुलेंस से मोक्षस्थल या कब्रिस्तान तक ले जाया जाएगा। मोक्षस्थल या कब्रिस्तान में शवों को संभालने के लिए कर्मचारियों को संक्रमण निवारण नियंत्रण प्रथाओं में प्रशिक्षित किया जाना जरूरी होगा।

ये ध्यान रखना होगा

  • हाथों में संक्रमण नहीं हो इसके लिए ग्लब्ज पहनने होंगे।
  • पीपीई किट पहनना होगा।
  • शव को कीटाणुशोधन बैग में रखा जाएगा।
  • शरीर को आइसोलेशन रूम या क्षेत्र से हटाने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता को हाथों की सफाई करनी चाहिए। पीपीई किट, एन 95 मास्क पहनना जरूरी।
  • शव से सभी नलियों और कैथेटर को हटाया जाना चाहिए।
  • शरीर के तरल पदार्थ का रिसाव रोकने लिए मुंह, नाक के छिद्र रूई से बंद करने जरूरी।
  • रोगी का परिवार पैक शव का देख सकेगा। लेकिन तय सावधानी के साथ। पैकिंग नहीं खोली जाएगी।
  • बॉडी बैग के बाहरी हिस्से को भी हाइपोक्लोराइट से साफ करना चाहिए। प्रयास होना चाहिए कि शव का ज्यादातर मामलों में पोस्टमार्टम न हो।
Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रूपये का चैक भेंट

Next Post

Lockdown के बीच WhatsApp ने दिया ये बड़ा झटका

Related Posts
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाहों का दौर शुरू हो चुका है। ऎसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज जयपुर की और से सभी विवाह स्थल संचालकों को यह निर्देश जारी किये गये है कि विवाह स्थल को समारोह से पूर्व एवं समारोह के बाद सैनेटाईज करवाया जाये।
Read More
School Coaching Reopening in Rajasthan

विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान चरणबद्ध तरीके से खोलने हेतु तैयार हुई ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया’’

राज्य सरकार द्वारा 30 सितम्बर को जारी की गई गाईडलाईन्स में यह उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थाओं को खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेगी।
Read More
Total
0
Share