कांग्रेस संगठन में फेरबदल, कई नेता दरकिनार, कुछ की उम्मीदों पर पानी फिरा,आज़ाद, सिब्बल और शर्मा का कद घटा, बागी पायलट को भी जगह नहीं

राजस्थान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा, राजस्थान से जितेंद्र सिंह और रघुवीर मीणा को कमेटी में जगह, राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में.
indian national congress

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी और अपनी सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से हटा दिया है। कांग्रेस के बड़े फेरबदल में 23 नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। सोनिया गांधी के लिए बनाई गई सलाहकार समिति में भी आजाद को शामिल नहीं किया गया है। गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा सिर्फ वर्किंग कमिटी के सदस्य रहेंगे। जीतिन प्रसाद को बंगाल का प्रभारी बनाया गया। इस फेरबदल में कपिल सिब्‍बल का कद भी घट गया है।
सोनिया गांधी ने पार्टी मामलों में अपनी मदद के लिए विशेष समिति गठित की जिसमें ए के एंटनी, अहमद पटेल और अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला शामिल होंगे। वहीं, आशा कुमारी की पंजाब से छुट्टी कर दी गई है। हरीश रावत अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव का पद संभालेंगे। पार्टी में रणदीप सिंह सुरजेवाला का कद बढ़ा गया है। सुरजेवाला को कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कांग्रेस कार्यसमिति में राहुल गांधी का कद अब भी ऊपर है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद उनका तीसरा स्थान है. राहुल गांधी के चहेते मधुसूदन मिस्त्री का कद बढ़ा है। वहीं अरविंदर सिंह लवली का कद भी बढ़ा है। सोनिया गांधी ने पी चिदंबरम, जितेंद्र सिंह, तारिक अनवर और रणदीप सुरजेवाला का सीडब्ल्यूसी का नियमित सदस्य बनाया है।

केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है. प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश की, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश की, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप, जितेंद्र सिंह को असम और अजय माकन को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

नए सीडब्ल्यूसी सदस्य के तौर पर दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला, मनिकम टैगोर, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, एचके पाटिल, सलमान खुर्शीद, पवन बंसल, दिनेश कुंदुरो, मनीष चतरथ और कुलजीत नागरा को शामिल किया गया है। अब कांग्रेस के सचिव प्रभारी प्रशासन पवन कुमार बंसल होंगे। मनकीम टैगोर को तेलंगाना का प्रभारी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Click Here for PDF

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना सड़क निर्माण लागत घटाने पर सरकार का ध्यान: नितिन गडकरी

Next Post

Krishna-Godavari (KG) basin, an excellent source of fuel methane

Related Posts
Shri Sushil Chandra today assumed charge as the 24th Chief Election Commissioner of India

श्री सुशील चंद्रा ने भारत के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

श्री सुशील चन्द्रा ने आज भारत के 24वें नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने श्री सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है। श्री अरोड़ा कल 12 अप्रैल 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पदमुक्त हुए थे।
Read More

इंग्लैंड ने अपनाया राजस्थान सरकार का ‘नो मास्क नो एंट्री’ स्लोगन

इंग्लैंड में नज़र आये 'नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर्स इस संबंध में वेक्सहम पार्क हॉस्पिटल में काम करने वाली लीड मिडवाइफरी सारा कॉक्सन ने पाली के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार को एक ईमेल लिखा है और राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ’नो मास्क-नो एंट्री’ स्लोगन की प्रशंसा की है और अपने अस्पताल में इसी तरह के ’नो मास्क-नो एंट्री’ के स्टीकर्स लगवाए हैं।
Read More
Total
0
Share