कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को सायंकाल 4ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से करेंगे।

कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
जयपुर, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को सायंकाल 4ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से करेंगे।
नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ की पहल को आमजन के हित में एक जन आन्दोलन के रूप में परिवर्तित करने के लिये दिये गये निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान सम्पूर्ण राज्य में प्रारम्भ किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि कोरोना जन आन्दोलन अभियान का आरम्भ प्रदेश के सभी जिलों में 3 अक्टूबर को प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में होगा। राज्य के शहरी क्षेत्र में नगरीय निकायों द्वारा जन आंदोलन की क्रियान्विति की जायेगी। 
जन आन्दोलन में नगरीय निकायों की प्रमुख भूमिका रहेगी। सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों के नोडल अधिकारी होगें। अभियान में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये समस्त जन प्रतिनिधियों सांसदगण, विधायकगण वर्तमान एवं पूर्व पार्षद विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं राजनैतिक दलों व्यापारिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी स्काउट एवं गाईड शैक्षेणिक संस्थाओं, आदि का सक्रिय सहयोग लिया जायेगा। 
आन्दोलन का संचालन गांधीवादी तरीके से समझाइश कर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के दौरान हेल्थ प्रोटोकॉल यथा – मास्क का पहनना, उचित दूरी बनाये रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने के नियम की अनिवार्यता, बार-बार हाथ धोने की पालना का संदेश दिया जायेगा। 
कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन में सार्वजनिक स्थानों, सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी, बाजार, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल, बस स्टेण्ड, अदालत, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, निर्माण स्थलों आदि पर बिना मास्क वाले लोगों को मास्क वितरित कर पहनने के लिए अपील की जावेगी एवं कोरोना जन जागरूकता संबंधी स्टीकर नगरीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा लगाये जायेगें। राज्य के शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चलाये जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन के साधनों बसों, ट्रेनो, ई-रिक्शा, साईकिल रिक्शा, ऑटो तथा नगरीय निकायों के हूपर के माध्यम से प्रभावी प्रचार-प्रसार शहर के समस्त वार्डाे में किया जायेगा।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

कोरोना संक्रमित मरीजों की सिटी स्कैन जांच के लिए शुल्क किया निर्धारित

Next Post

Prime Minister dedicates to the Nation the Atal Tunnel

Related Posts

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस सम्मेलन का आयोजन सबका प्रयास का एक स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा, “21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है। ऐसे में प्रशासन और नीति निर्माण में लोगों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।” प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि समाधान का, सॉल्यूशन का, इवोल्यूशन का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इतिहास से सबक सीख सकते हैं और यह केंद्र और राज्यों दोनों की मदद करेगा। श्री मोदी ने कहा कि अगर हम पिछली शताब्दी के शुरुआती दशकों को याद करें तो पाते हैं कि दुनिया में किस तरह तबाही और त्रासदी का दौर चल रहा था। लेकिन उस दौर में भी बात चाहे ईस्ट की हो या वेस्ट की, हर जगह के साइंटिस्ट अपनी महान खोज में लगे हुए थे। पश्चिम में आइंस्टीन, फरमी, मैक्स प्लांक, नील्स बोर,…
Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को…
Read More
Total
0
Share