एमबीबीएस सीटों की वृद्धि को स्वीकृत

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने नेशनल मेडीकल कमीशन द्वारा प्रदेश के सीकर के श्रीकल्याण राजकीय मेडीकल कॉलेज को सत्र 2020-21 में प्रारम्भ करने तथा एमबीबीएस की अजमेर व उदयपुर में 50-50 तथा बाड़मेर में 30 सीटों की वृद्धि की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

एमबीबीएस की सीटों में 230 सीटों की वृद्धिसीकर मेडीकल कॉलेज स्वीकृत तथा अजमेर व उदयपुर मेडीकल कॉलेज में 50-50 तथा बाड़मेर में 30 सीटों की वृद्धि को स्वीकृत
जयपुर, 27 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने नेशनल मेडीकल कमीशन द्वारा प्रदेश के सीकर के श्रीकल्याण राजकीय मेडीकल कॉलेज को सत्र 2020-21 में प्रारम्भ करने तथा एमबीबीएस की अजमेर व उदयपुर में 50-50 तथा बाड़मेर में 30 सीटों की वृद्धि की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 
श्री शर्मा ने बताया कि नेशनल मेडीकल कमीशन द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार सीकर के श्रीकल्याण राजकीय मेडीकल कॉलेज को सत्र 2020-21 में प्रारम्भ किया जायेगा एवं इस कॉलेज में एमबीबीएस की कुल 100 सीटें स्वीकृत की गई है। 
इन स्वीकृतियों से प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटों में 230 सीटों की वृद्धि हुई है। गत वर्ष कुल 650 सीटों की वृद्धि हुई थी। इस प्रकार गत दो वषोर्ं में प्रदेश में एमबीबीएस की 880 सीटों की वृद्धि हुई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री वैभव गेलरिया ने बताया की वर्ष 2018 में प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 1950 सीटें थी, जो बढकर अब 2830 हो गई है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Covid-19 recovery rate increased to 90% in India

Next Post

Indian railways to run Shatabdi express for comfort of passengers as Diwali is on door

Related Posts

ई-कॉमर्स कंपनियों ने पांच दिन में बेचे 22 हजार करोड़ रुपये के सामान

कोविड-19 महामारी के बीच ऑनलाइन खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने 5 दिन के त्यौहार सेल में 22 हजार करोड़ के समान बेच दिए। यह आंकड़ा 2018 और 2019 की बिक्री से ज्यादा है।
Read More

प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष महामहिम श्री केविन मैक्कार्थी;…
Read More
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More
Total
0
Share