रूस में रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; अमेरिका में 24 घंटे में 1.16 लाख केस; यूरोप में हालात खराब

अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यहां 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा केस सामने आए। यूरोप में हालात और खराब होते जा रहे हैं। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने वॉर्निंग भी दी है। वहीं, रूस में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 20 हजार 582 नए मामले सामने आए। राजधानी मॉस्को में 6 हजार 253 नए मामले सामने आए। रूस में अब तक कुल 17 लाख 33 हजार 440 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.92 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 50 लाख 90 हजार 49 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिका में संक्रमण और तेज
अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, 8 दिन में तीसरी बार आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ। बुधवार को यहां 1 लाख 16 मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी मंगलवार को एक लाख 14 हजार मामले सामने आए थे। चुनावी रैलियों का दौर थम चुका है, लेकिन अब भी सियासी जोर आजमाइश जारी है। भीड़ तो है ही, लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं।

WHO की चेतावनी

WHO के मुताबिक, यूरोप में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और ये खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगे हैं। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम और इटली में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है। फ्रांस में हर दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा जर्मनी और बेल्जियम में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सरकारों की दिक्कत ये है कि वे जब भी सख्ती करती हैं, तभी विरोध शुरू हो जाता है। संगठन के यूरोप प्रभारी हेन्स क्लूज ने कहा- हम यहां कोरोना विस्फोट देख रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा मामले 2 दिन में सामने आए हैं। हमें बहुत ईमानदारी से इन हालात का मुकाबला करना होगा।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

50 हजार निजी स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासें कीं बंद

Next Post

Kangana Ranaut’s brother going to marry in Udaipur, 10th and 11th November

Related Posts
Corona Virus Hospital Information of Udaipur

उदयपुर जिला कलक्टर की पहल …अब एक क्लिक पर मिलेगा सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का डेटा अस्पताल का पता, प्रभारी, बेड और संसाधनों की जानकारी लेना अब हुआ आसान

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों को जल्द से जल्द उचित इलाज उपलब्ध कराने की दृष्टि से उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा एक वेबसाईट का निर्माण किया गया है।
Read More

कोविड वेक्सीनेशन का तीसरा चरण एक मार्च से – 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और 45 से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति भी होंगे शामिल – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 साल और अधिक आयु के बुजुर्गों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी शामिल किया गया है। अब सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
Read More
Total
0
Share