2 दिन में साढ़े 15 लाख बार देखा गया इंसानियत का एक विडियो

उदयपुर के ताराचंद की संवेदनशीलता हो रही वायरल

उदयपुर के ताराचंद की संवेदनशीलता हो रही वायरल

उदयपुर, 20 अप्रेल। बहुत कम लोग मूक पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता रखते हैं और गाहे-बगाहे मौका मिलने पर इनके प्रति इस संवेदनशीलता को दिखाते भी है। इसी प्रकार की संवेदनशीलता भरा एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना काल में लाॅकडाउन अवधि में उदयपुर की फतहसागर झील में गिरे एक छोटे से पिल्ले को बचाने का वाकया है।

Watch Video Here

इस विडियो में पिछले सप्ताह हुए लाॅकडाउन के दौरान उदयपुर शहर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया फतहसागर की पाल पर अपने मित्र के साथ जा रहे थे कि उन्हें झील के पेटे में एक पिल्ला चिल्लाता नज़र आया। संभवतः यह पिल्ला झील की रैलिंग से गिर गया था। लाॅकडाउन के कारण आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं था जो इस पिल्ले को बचा पाता। पिल्ले को खतरे में देखते हुए ताराचंद तत्काल ही झील में उतरे और इस पिल्ले को बाहर निकाल कर जीवनदान दिया। उनके मित्र युवराज मालवीया ने इस दृश्य को मोबाईल से फिल्मा लिया और बाद में ट्रेंडिंग उदयपुर पेज पर डाल दिया जो इन दिनों बेहद वायरल हो रहा है।    
 
दो दिन में वायरल हुआ विडियो:
करीब 45 सेकेण्ड के इस विडियो को ट्रेडिंग उदयपुर पेज पर 18 अप्रेल को ही डाला गया था और अब तक 15 लाख 53 हजार से अधिक लोग इस विडियो को देख चुके है वहीं 41 हजार से अधिक लाईक किए गए हैं।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
जन अनुशासन पखवाड़ा - Lockdown in Rajasthan

Rajasthan में 3 मई तक Lockdown जैसा सख्त कर्फ्यू, नाम दिया ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ – पढ़े पूर्ण गाइडलाइन

Next Post
An Open Request Letter to Mukesh Ambani

एक पत्र मुकेश अम्बानी के नाम, मेवाड़ के युवा नेता ने ऑक्सिजन उपलब्ध करवाने का किया निवेदन

Related Posts
Night Curfew in Rajasthan

प्रदेश के 9 शहरी क्षेत्रों में शाम 8 से सुबह 6 बजे तक तथा उदयपुर में शाम 6 बजे से नाइट कफ्र्यू

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 30 अप्रेल तक प्रदेश के 9 शहरी क्षेत्रों में शाम 8 से सुबह 6 बजे तक तथा उदयपुर में शाम 6 बजे से नाइट कफ्र्यू लागू कर इसकी कड़ाई से पालना तथा सभी जिलों में कंटेनमेंट जोन चिन्हित कर उनमें जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
Read More
Arvind Singh Mewar - Birthday

मेवाड़ के 76 वें वंशधर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के 76 वें जन्मदिवस पर सादर समर्पित

मेवाड़ के 76 वें वंशधर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के 76 वें जन्मदिवस पर सादर समर्पित
Read More
निजी चिकित्सालय करें सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपचार -चिकित्सा मंत्री

निजी चिकित्सालय करें सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपचार -चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्धारित दरों पर उपचार करना अनिवार्य है।
Read More
Total
0
Share