लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की

लक्ष्यराज सिंह ने ये नई एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को सौंपी
LRSM donated Ambulance to Indian Army

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप स्मारक समिति अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में रोगियों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सहयोग सहित तमाम तरह की जनसेवा के कामों का सिलसिला जारी है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब भारतीय थल सेना को करीब 22 लाख रुपए कीमत की एक हाईटेक एंबुलेंस भेंट कर मिसाल पेश की है।

लक्ष्यराज सिंह ने शनिवार को ये नई एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को भेंट की है ताकि सेना इस एंबुलेंस का उपयोग कोरोना पीडितों सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित गंभीर मरीजों के उपचार में कर सके। लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में सेना ने देशभर में जनता के बचाव-उपचार के लिए जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है।

गौरतलब है कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कोरोना की पहली लहर से अब तक लगातार जनसेवा के कामों में जुटे हुए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन को भी लाखों रुपए भेंट कर चुके हैं ताकि जिला प्रशासन जरूरतमंदों की मदद कर सके। मेवाड़ की टीम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए गांव-गांव में मुस्तैद है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Remdesivir no magic bullet, should not be administered in mild cases: AIIMS

Remdesivir no magic bullet, should not be administered in mild cases: AIIMS

Next Post
Unlock in Rajasthan

Rajasthan में होगा Unlock; पहले फेज में फल, सब्जी और किराना जैसी जरूरी चीजों को प्राथमिकता

Related Posts
Corona Vaccine Distribution in Rajasthan

प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी मुख्यमंत्री ने मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए गठित की तीन-स्तरीय प्रणाली

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए राजस्थान में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए इसकी मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए तीन-स्तरीय प्रणाली गठित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
Read More

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक आमजन करे हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन -मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक आमजन करे हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन -मुख्यमंत्री
Read More
Like efficient management of Corona, we will also set an example in the vaccine campaign: Chief Minister Ashok Gehlot

कोरोना के कुशल प्रबंधन की तरह ही हम वैक्सीन अभियान में भी मिसाल पेश करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में कोविड रोगियों की संख्या सीमित होना और आज वैक्सीन की शुरूआत होना एक सुखद संयोग है।
Read More
Total
0
Share