उदयपुर – शहर के सभी धार्मिक स्थल कल से 10 दिन रहेंगे बंद, सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास

धार्मिक नेताओं ने सोमवार से आगामी दस दिनों के लिए सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने पर सहमति जताई।
उदयपुर धार्मिक स्थल बंद

जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने रविवार को जिला परिषद सभागार में शहर के सभी धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की। शहर में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। धार्मिक नेताओं ने सोमवार से आगामी दस दिनों के लिए सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने पर सहमति जताई। कलक्टर देवड़ा ने कहा कि हम नहीं चाहते कि शहर में दोबारा लाॅकडाउन लगे, इसलिए हमें स्वप्रेरणा और स्वअनुशासन से ही लाॅकडाउन का पालन करना होगा। इसी में सबका हित है।

सेवा-पूजा के लिए प्रशासन जारी करेगा पास

विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पुजारियों, मौलवियों, पादरी, गुरूद्वारा आदि की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संबंधित व्यक्ति को प्रशासन द्वारा पास जारी किया जाएगा। आम जन के लिए धार्मिक स्थानों पर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

धार्मिक नेताओं की बात ज्यादा मानते हैं लोगः एसपी डाॅ. राजीव

पचार ने कहा कि धार्मिक नेताओं का समाज में अहम स्थान होता है। एसपी से ज्यादा लोग धार्मिक नेताओं की कही बात मानते हैं। पिछली बार जब लाॅकडाउन लगा था, तब भी सभी धार्मिक नेताओं ने पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया था। आज हम दुबारा उसी मोड़ पर आ गए हैं। आम आदमी की जिंदगी सुरक्षित रहे, इसके लिए धार्मिक नेताओं से अपील है कि वे एक बार फिर हमारा साथ दें।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

बैंकों की व्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने सांसद मीणा से की कार्यवाही की मांग

Next Post
No Lockdown in Rajasthan

राजस्थान में लॉकडाउन नहीं, मुख्यमंत्री गहलोत बोले- रोजी-रोटी चलती रहे इसलिए सिर्फ सख्ती करेंगे

Related Posts

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल उदयपुर को लगातार पांचवे वर्ष ‘‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’’

शिक्षा जगत की एशिया में प्रख्यात "Education World" Magazine समूह द्वारा ‘‘अवार्ड ऑन विल्स’’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को सह-शिक्षा स्कूल वर्ग में "सर्वश्रेष्ठ स्कूल" का सम्मान दिया गया।
Read More

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 
Read More
Policeman adopted two brothers under foster care scheme - Hanuwant Singh - Udaipur Police

न खाना और न साेने की जगह थी, पुलिस ऑफ़िसर ने लिया दो भाइयों की परवरिश का जिम्मा

उदयपुर जिले के हिरण मगरी थानाधिकारी हनवंत सिंह और उनके परिवार ने जसवंतगढ़ में झाड़ाेली निवासी 6 साल और 4 साल के दाे भाइयाें की परवरिश का जिम्मा लिया है। लाॅकडाउन के समय इन भाइयों की स्थिति दयनीय थी, न खाने और न साेने की व्यवस्था थी।
Read More
Total
0
Share