तीन देशों के राजदूतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे परिचय पत्र

तीन देशों के राजदूतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे परिचय पत्र

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और उज्बेकिस्तान के मिशन प्रमुखों से परिचय पत्र हासिल किए। ऐसा दूसरी बार है कि कोविड-19 महामारी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति भवन में परिचय पत्र स्वीकार किए गए हैं। अपना परिचय प्रस्तुत करने वाले हेड ऑफ मिशन इस प्रकार हैं :

  1. माननीय श्री डेविड पाइन, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त
  2. माननीय सर फिलिप बार्टन, ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के उच्चायुक्त
  3. माननीय श्री अखातोव दिलशोद खामीदोविच, उज्बेकिस्तान गणराज्य के राजदूत

इस अवसर पर राष्ट्रपति श्री कोविंद ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर अनेकों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के इन तीनों देशों के साथ गहरे संबंध रहे हैं और अहम वैश्विक मुद्दों पर उनके साथ एक साझा दृष्टिकोण इन संबंधों की विशेषता है। राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावी रूप से निबटने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना वर्तमान समय में जरूरी है। इस संदर्भ में, उन्होंने कहा कि इस महामारी को हराने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रयासों में भारत आगे बढ़कर काम कर रहा है। तीनों देशों के साथ जीवंत संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति श्री कोविंद ने जोर देकर कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में भारत वैश्विक शांति और संपन्नता को मजबूती देने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

Total
0
Shares
Previous Post

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

Next Post

भारत के उत्तरी भागों में 9 से 12 जुलाई, 2020 के दौरान भारी बारिश होने की संभावना

Related Posts
Total
0
Share