अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कोलडैम बरमाना में एक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।

IMG_256

इस कार्यक्रम के दौरान साई और एनटीपीसी के बीच संबंधित सहमति पत्र (एमओयू) का भी आदान-प्रदान किया गया।

IMG_256

बेहद कम समय में इस केंद्र की स्थापना के बारे में बताते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘केवल एक महीने के समय में ही वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था कर दी गई है और मैं साई एवं एनटीपीसी के अधिकारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव कर दिखाया है। 40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में भाग लेंगे। यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं और लड़कों एवं लड़कियों को छात्रावास और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी। हमें उम्मीद है कि इस केंद्र में भी राष्ट्रीय स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।’

IMG_256

यह केंद्र रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स में एथलीटों को प्रशिक्षण देने के लिए समर्पित होगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री ठाकुर ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम का अभिनंदन किया।  

***

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM announced various projects worth over Rs 3900 crore in Modhera, Mehsana, Gujarat

Next Post

PM announced various projects worth over Rs 8000 crore in Amod, Bharuch, Gujarat

Related Posts
Miraj Multicolour Udaipur

मिराज मल्टीकलर ने छुए प्रिन्टिंग क्षेत्र में नए आयाम, अत्याधुनिक जर्मन टेक्नोलॉजी की चौथी यूवी हेडलबर्ग मशीन का शुभारंभ

उदयपुर 22 जुलाई। देश के प्रमुख औद्योगिक समूह मिराज ग्रुप की अग्रणी कंपनी मिराज मल्टीकलर प्रा. लि. द्वारा प्रिन्टिंग के क्षेत्र में नए आयाम को छूते हुए बुधवार को अत्याधुनिक जर्मन टेक्नोलॉजी से युक्त यूवी हेडलबर्ग मशीन का शुभारंभ किया।
Read More
Whatsapp Group for Farmers in Rajasthan

किसानों को Whatsapp से मिलेगी विभागीय योजनाओं, खेती के उन्नत तरीकों एवं नवाचारों की जानकारी -कृषि विभाग ने 5000 Whatsapp ग्रुप बनाकर पांच लाख किसानों को जोड़ा

कृषि विभाग व्हाट्स एप के माध्यम से खेती से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी सीधे काश्तकारों तक पहुंचाएगा। इसके लिए प्रदेश में करीब 5 हजार व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर 5 लाख किसानों को जोड़ा गया है।
Read More
Total
0
Share