इस नंबर पर करें फोन, आपको घर पर ही दवाइयां पहुंचाने की होगी व्यवस्था


प्रदेश में लॉकडाउन के चलते मरीजों को घर से ही दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिसमें एक राज्य स्तरीय दवा आपूर्ति नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में सम्पूर्ण लोक डाउन व कर्फ्यू के कारण नियमित रूप से दवा लेने वाले मरीजों को होने वाली समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से एक राज्य स्तरीय दवा आर्पूित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

दवा विक्रेता घर पर करेंगे आपूर्ति
यह नियंत्रण कक्ष सुबह 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेगा। दवा की आर्पूित के लिए मरीज दवा आर्पूित नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क नंबर 0141-2228600 या ईमेल-Pharmacycouncilrajasthan@Gmail.Com पर सम्पर्क करने पर नियंत्रण कक्ष की ओर से मरीज को उसके निवास के निकटतम दवा की दुकान/फर्म का मोबाइल नंबर (व्हाट्एप नम्बर) उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज की ओर से चाही गई दवा का पर्चा उस दवा विक्रेता को व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। वांछित दवाओं को दवा विक्रेता उनके घरों पर बिल सहित आर्पूित करेंगे।

औषधि नियंत्रकों को व्यवस्था करने के निर्देश
इस नियंत्रण कक्ष के लिए सहायक औषधि राजकुमार छीपा को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सभी जिलों के सहायक औषधि नियंत्रक या औषधि नियंत्रण अधिकारियों को भी इसी प्रकार के नियंत्रण कक्ष स्थापित कर मरीजों को उनके घरों पर ही दवाइयां वितरित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Total
0
Shares
Previous Post

Lockdown के बीच WhatsApp ने दिया ये बड़ा झटका

Next Post

फरवरी से खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी जून अंत तक बढ़ाई गई, लोगों को राहत

Related Posts
घातक बन रही दूसरी लहर, जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करें: मुख्यमंत्री

घातक बन रही दूसरी लहर, जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। आमजन को इससे कुछ तकलीफ हो सकती है, लेकिन जीवन रक्षा सर्वाेपरि है।
Read More
Total
0
Share