संविदा सीएचओ भर्ती 2020 अभ्यर्थियों को सभी प्रकार के ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर 22 से 24 सितम्बर तक करा सकते हैं संशोधन

जयपुर, 18 सितम्बर। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संविदा सीएचओ (कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर) भर्ती 2020 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाईन संशोधन करने के लिए 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2020 तक अवसर प्रदान किया है।
Rajasthan Exam CHO

जयपुर, 18 सितम्बर। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संविदा सीएचओ (कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर) भर्ती 2020 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाईन संशोधन करने के लिए 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2020 तक अवसर प्रदान किया है।


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ठ सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक श्री नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि संविदा सीएचओ भर्ती-2020 के अभ्यर्थियों को अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, आधार नम्बर, स्थाई पता, फोटा एवं हस्ताक्षर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन करने हेतु 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक अवसर प्रदान किया है। 
उन्होंने बताया कि संविदा सीएचओ-2020 की भर्ती में ऑफ-लाईन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी ई-मित्र के माध्यम से 100 रूपये का शुल्क जमा कराकर विभाग की साईट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में ऑन-लाईन संशोधन कर सकते है। अभ्यर्थी के वर्ग में किसी प्रकार का संशोधन होने पर अन्तर आवेदन-फीस का रिफण्ड नहीं होगा। 
श्री ठकराल ने बताया कि उपरोक्त ऑनलाईन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। संशोधन, संविदा सीएचओ भर्ती-2020 हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तो के अनुरूप ही मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्ते पूर्वानुसार ही रहेगी।
उपरोक्त संशोधन के सम्बन्ध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर तत्काल ch********@sp*.in पर ई-मेल कर सकते है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
NOW FAMILY MEMBERS CAN MEET THE CORONA INFECTED PATIENTS, CAN ALSO PROVIDE HOME COOKED FOOD

कोरोना संक्रमित मरीजों से अब मिल सकेंगे परिजन, उपलब्ध करा सकेंगे भोजन भी

Next Post
Section 144 Imposed in Rajasthan

राजस्थान में 11 जिला मुख्यालयों पर धारा-144 लागू, 5 से अधिक के इकट्ठा होने पर रोक: मुख्यमंत्री

Related Posts

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद में ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस सम्मेलन का आयोजन सबका प्रयास का एक स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा, “21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है। ऐसे में प्रशासन और नीति निर्माण में लोगों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।” प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि समाधान का, सॉल्यूशन का, इवोल्यूशन का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इतिहास से सबक सीख सकते हैं और यह केंद्र और राज्यों दोनों की मदद करेगा। श्री मोदी ने कहा कि अगर हम पिछली शताब्दी के शुरुआती दशकों को याद करें तो पाते हैं कि दुनिया में किस तरह तबाही और त्रासदी का दौर चल रहा था। लेकिन उस दौर में भी बात चाहे ईस्ट की हो या वेस्ट की, हर जगह के साइंटिस्ट अपनी महान खोज में लगे हुए थे। पश्चिम में आइंस्टीन, फरमी, मैक्स प्लांक, नील्स बोर,…
Read More
Online Yoga - Kala Ashram Foundation Udaipur

डिजिटल पद्धति से विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन योगा, कई नए गुर भी सीखे

6वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार कोरोना महामारी के बीच लोगों ने घर में रहकर ही योग के गुर सीखे। किसी ने ऑनलाइन तो किसी ने टीवी पर योगा की प्रमुख मुदाएं की। कला आश्रम फाउंडेशन, उदयपुर और इसकी इकाई कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन योग दिवस गोगुन्दा स्थित कला आश्रम परिसर में मनाया गया।
Read More
Total
0
Share