प्रदेश में कोरोना जागरूकता विशेष अभियान भी बनेगा अन्य राज्यों के लिए मिसाल -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश में कोरोना जागरूकता विशेष अभियान भी बनेगा अन्य राज्यों के लिए मिसाल-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश में कोरोना जागरूकता विशेष अभियान भी बनेगा अन्य राज्यों के लिए मिसाल-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 16 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए 21 से 30 जून तक चलाया जाने वाला विशेष अभियान देश के कई राज्यों के लिए भी नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रसार लोगों को जागरूक करके ही नियंत्रित किया जा सकता है।
लापरवाही पड़ सकती है भारीडॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 21 से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान की तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक आमजन को कोरोना से जुड़ी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भले ही लॉकडाउन हटा लिया गया है लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल उनके स्वयं के परिवार बल्कि समाज और राज्य पर भी भारी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सतर्क और सजग नेतृत्व में चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना की रोकथाम में अब तक किए कायोर्ं की प्रशंसा देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी पार्टी के विधायकों ने की है। भले ही वह भीलवाड़ा व रामगंज मॉडल हो या फिर देश में सबसे बेहतर रिकवरी रेशो या सबसे कम मृत्यु दर हर पहलू पर राज्य सरकार द्वारा किए कार्य हर स्तर पर सराहे गए हैं। सरकार द्वारा चलाया जाने वाला विशेष अभियान भी देश भर में एक मॉडल बनकर उभरेगा। 
सावधानी और सुरक्षा से ही होगी कोरोना पर जीतचिकित्सा मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी मानता है कि कोरोना का अभी तक कोई दवा या टीका नहीं बना है। ऎसे में केवल सावधानी और सुरक्षा से ही कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने आमजन से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, भीड़ या समूह में ना जाने, दो गज की दूरी रखने सहित सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन फोलो करने की अपील की है।

Total
0
Shares
Previous Post

प्रवासी व विशेष श्रेणी परिवारों को निःशुल्क वितरण किये जाने वाले गेहूॅं एवं चना की उचित मूल्य दुकानो पर आपूर्ति जारी

Next Post

फसल बीमा योजना की विलेज मेपिंग एवं आधार मिस मैचिंग से संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें

Related Posts
Dungarpur Violence - Live Updates

[Dungarpur Violence Live Updates] डूंगरपुर में जनजाति वर्ग का धरना समाप्त, इंटरनेट बहाल व पुलिस की कड़ी निगरानी में नेशनल हाइवे पर आगमन शुरू

डूंगरपुर में नेशनल हाईवे 8 से सटे आदिवासी इलाको में हिंसा का दौर आज शनिवार को भी जारी रहा, आगज़नी, लूटपाट और पथराव के साथ पुलिस गोलीबारी की भी सूचना मिली है, जिसमे एक व्यक्ति के मारे जाने और एक के घायल होने की खबर है.
Read More

मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता से कार्रवाई हो

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि महिलाओं और बालिकाओं सहित समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से कार्रवाई करे
Read More
Total
0
Share