कोविड जनजागरूकता रैली गुरूवार को, जिला कलक्टर हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना

कोविड जनजागरूकता रैली गुरूवार को, जिला कलक्टर हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना
जयपुर, 23 सितम्बर। कोविड 19 से बचाव के उपायों के प्रति जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला कलक्ट्रेट से जवाहर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। ‘‘नो मास्क नो एंट्री’’, ‘‘दो गज की दूरी-जीवन के लिए जरूरी’’, ‘‘परिवार से करें प्यार-तो मास्क को करें अंगीकार’’ और ‘‘बड़ी लड़ाई, छोटे टास्क-दो गज की दूरी-मुंह पर मास्क’’ जैसे स्लोगन एवं ऑडियो संदेशों के साथ निकलने वाली इस रैली को जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। 

जनजागरूकता रैली जिला कलक्टे्रट से प्रारम्भ होकर एमआई रोड, पांच बत्ती, शासन सचिवालय, अम्बेडकर सर्किल, रामबाग, बिड़ला मंदिर सर्किल, गांधी सर्किल, जवाहर सर्किल, मेरियट होटल के सामने से होते हुए टोंक रोड तक एवं दुर्गापुरा पुलिया, टोंक रोड पुलिया होते हुए नगर निगम के कार्यालय से विधानसभा होते हुए अमर जवान ज्योति पर विसर्जित होगी।

रैली मेंं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक, शहर के विभिन्न स्टेण्ड से सम्बन्धित ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा शामिल होंगे। उपखण्ड अधिकारी जयपुर और उपखण्ड अधिकारी साांगानेर भी रैली के साथ रहेंगे। रैली में शामिल वाहन रैली के बाद एवं प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बाजारों, गली-मोहल्लों, कॉलोनियों, मजदूर चौखटियों, सब्जी मंडी, चारदीवारी शहर, साप्ताहिक बाजारों में जाकर ऑडियो संदेशों के माध्यम से कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को सावचेत करेंगे।

Total
0
Shares
Previous Post

पंचायत आम चुनाव-2020 जिला कलक्टर ने लिया मतदान दलों के रवानगी स्थल का जायजा

Next Post

आंकड़ों से पता चलता है कि विगत तीन वर्षों के दौरान भारी वर्षा की घटनाओं में सतत वृद्धि हो रही है।

Related Posts
Total
0
Share