हिरणों को रास आई सज्जनगढ़ सेंचुरी से लेंटाना हटाने की मुहिम

लेकसिटी में स्थित सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से लेंटाना खरपतवार को हटाने के लिए उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर द्वारा पिछले माह भर से चलाई जा रही मुहिम यहां के हिरणों को बड़ी रास आती प्रतीत हो रही है।

लेकसिटी में स्थित सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से लेंटाना खरपतवार को हटाने के लिए उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर द्वारा पिछले माह भर से चलाई जा रही मुहिम यहां के हिरणों को बड़ी रास आती प्रतीत हो रही है। इसका बानगी बुधवार को अभयारण्य क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करते हिरणों के झुण्ड ने प्रदर्शित की है। स्पोटेड डिअर (चीतल) के ये झुण्ड बुधवार को उन क्षेत्रों में घूमते नज़र आए हैं जहां पर आईजी ठाकुर की पहल पर गत दिनों में पुलिसकार्मिकों और अन्य पर्यावरणप्रेमियों ने बेतहाशा पसरे हुए लेंटाना के पौधों को हटाया था। खुद आईजी ठाकुर ने आज सुबह क्षेत्र से लेंटाना हटाने के कार्य के दौरान हिरणों के इन झुण्डों के फोटो क्लिक किए हैं।जारी रही मुहिम, जनसहयोग का आह्वान:इधर, बुधवार को भी अभयारण्य से लेंटाना को हटाने का कार्य उसी उत्साह से जारी रहा जो जुलाई माह में इसकी शुरूआत के दौरान था।

आईजी बिनीता ठाकुर के साथ आज भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध व सतर्कता) स्वाति शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी व हनुमंतसिंह, एसबीआई की संपर्क अधिकारी सुश्री प्रीति मुर्डिया, यूनीसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत, पक्षी विशेषज्ञ अनिल रोजर्स, वागड़ नेचर क्लब के विनय दवे व आकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी भी पहुंचे। इस दौरान आईजी ठाकुर ने मुहिम से जुड़े विभागों, नेचर व बर्ड्स क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए आम लोगों को भी अपने-अपने क्षेत्र में लेंटाना को हटाने के लिए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Total
0
Shares
Previous Post

मेट्रो का संचालन 7 सितंबर 2020 से क्रमबद्ध रूप से

Next Post
घर घर गिलोय

आयुर्वेद महाविद्यालय की मुहिम घर घर गिलोय में शिक्षा विभाग भी जुड़ा

Related Posts
VHP Demands action against doctors of MBGH

विश्व हिंदू परिषद ने की विवाहिता की मौत पर कार्रवाई की मांग 

शहर के एमबी चिकित्सालय में बुधवार रात को आयड़ निवासी गर्भवती महिला ज्योति पालीवाल पत्नी गिरीराज पालीवाल की प्रसव के पश्चात मौत हो जाने को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक लव श्रीमाली के नेतृत्व में कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा गया और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की गई और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग हुई ।
Read More
Total
0
Share