विद्युत बिल राशि संग्रहण केन्द्र 28, 29 व 30 नवम्बर को भी खुलेगें 30 नवम्बर तक विद्युत बिल की राशि जमा करवाने पर मिलेगी छूट

राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुये जयपुर डिस्कॉम द्वारा कृषि, बीपीएल एवं लघु घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 नवम्बर, 2020 तक विद्युत बिल की मूल बकाया राशि जमा करवाने पर पेनल्टी (विलम्ब शुल्क) की छूट दी जा रही है।

जयपुर, 26 नवम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुये जयपुर डिस्कॉम द्वारा कृषि, बीपीएल एवं लघु घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 नवम्बर, 2020 तक विद्युत बिल की मूल बकाया राशि जमा करवाने पर पेनल्टी (विलम्ब शुल्क) की छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर डिस्कॉम के सभी विद्युत बिल संग्रहण केन्द्र शनिवार 28 नवम्बर से सोमवार 30 नवम्बर तक खुले रहेंगे, जिससे उपभोक्ता इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री ए.के. गुप्ता ने बताया कि कृषि, बीपीएल एवं लघु घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिलिंग माह नवम्बर, 2020 में जारी बिजली बिलोें में छूट की राशि कम करके भेजी गई है। ऎसे उपभोक्ता 30 नवम्बर, 2020 तक विद्युत बिल की मूल बकाया राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से अथवा विद्युत बिल संग्रहण केन्द्रों पर जमा करवाकर इस छूट की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जयपुर डिस्कॉम के सभी सहायक अभियन्ता कार्यालय विद्युत बिलों की राशि के संग्रहण हेतु 28 से 30 नवम्बर, 2020 तक अवकाश के दिन भी खुल रहेंगे ताकि उपभोक्ता अपने विद्युत विपत्र की राशि जमा करा सके।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Guidelines of Covid 19 for Weddings in Rajasthan

विवाह स्थल को कार्यक्रम से पहले और बाद करना होगा सैनेटाईज संचालकों को जारी कोविड गाईडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

Next Post

Apple introduces AirPods Max, the magic of AirPods in a stunning over-ear design

Related Posts
Night Curfew in Rajasthan after 30 may

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री
Read More
UCCI sent resolution to rajasthan government for filmcity in udaipur

उदयपुर में फिल्मसिटी बनाने हेतु UCCI ने भेजा सरकार को प्रस्ताव

उदयपुर, 23 जुलाई 2020। विगत कई वर्शों से उदयपुरवासियों द्वारा यह मांग उठाई जा रही है कि शहर में फिल्म उद्योग से जुडे पर्यटन को और बढावा देने के लिए फिल्मसिटी बनाई जाए। ज्ञात हो कि उदयपुर सम्भाग में वर्शभर फिल्मों की षूटिंग तथा फिल्मी हस्तियों का आना-जाना निरंतर चलता रहता है।
Read More
Dungarpur Violence - Live Updates

[Dungarpur Violence Live Updates] डूंगरपुर में जनजाति वर्ग का धरना समाप्त, इंटरनेट बहाल व पुलिस की कड़ी निगरानी में नेशनल हाइवे पर आगमन शुरू

डूंगरपुर में नेशनल हाईवे 8 से सटे आदिवासी इलाको में हिंसा का दौर आज शनिवार को भी जारी रहा, आगज़नी, लूटपाट और पथराव के साथ पुलिस गोलीबारी की भी सूचना मिली है, जिसमे एक व्यक्ति के मारे जाने और एक के घायल होने की खबर है.
Read More
Total
0
Share