ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर सरकार गंभीर, पाठ्यक्रम में होगी 30 से 40 प्रतिशत कटौती

स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर सरकार ने नयी गाइड लाइन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद पीसीसी चीफ व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने दी। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा ऑनलाइन पढ़ाई की गाइड लाइन तैयार करने के साथ ही सरकार पाठ्यक्रम को भी 30 से 40 प्रतिशत कम करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर मंत्री डोटासरा ने कहा की केंद्र सरकार की गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। गाइडलाइन आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूल खोलने को लेकर नीति निर्धारित की जाएगी। तब तक स्कूल बच्चों के लिए बंद ही रहेंगे।

निजी स्कूलों की समस्या का होगा निवारण
मंत्री डोटासरा ने कहा की निजी स्कूल की समस्या को गंभीरता से लिया जायेगा साथ ही जो भी समस्या आ रही है, उनमे स्कूल संचालकों के साथ अभिभावक और विद्यार्थियों की समस्या को भी ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए काम करेगी। वही मंत्री डोटासरा ने निजी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई को सही ठहरता हुए कहा की अब सरकार भी ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर गाइड लाइन तैयार कर रही है।

स्कूलों को मिलेगी नए शिक्षकों की सौगात
बेरोजगार अभियर्थियों द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लंबे समय से मांग उठायी जा रही है। इसको लेकर मंत्री डोटासरा ने बेरोजगारों को आश्वासन देते हुए कहा की सितंबर महीने में करीब 9000 अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में नियुक्त कर दिए जाएंग। इसको लेकर सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए मंडल आवंटन की कवायद भी शुरू कर दी

Total
0
Shares
Previous Post

Indian Railways introduces Drone based surveillance system for Railway Security

Next Post
Udaipur registers for the India Cycles4Change Challenge, we seek the support of citizens

Udaipur registers for the India Cycles4Change Challenge, Now time for citizens to support

Related Posts
Online international affection meeting organized by Brahmin Society of India

ब्राह्मण समाज ऑफ इण्डिया का ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

श्री मिश्र आज यहां ब्राह्मण समाज ऑफ इण्डिया के ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अंतर-विश्वास संवाद को महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बताते हुए कहा कि परस्पर मिल-बैठकर संवाद भारतीय संस्कृति का मूल है।
Read More

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Read More
Total
0
Share