केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक – 4 की गाइडलाइन्स | धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोग हो सकेंगे शामिल

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है.
guidelines for Unlock 4

कंटेनमेंट जोन को छोड़कर किसी भी स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाएंगी : भारत सरकार

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे.

हालांकि, इस तरह के सीमित समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर का प्रावधान करना अनिवार्य होगा.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान, ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई होगी. कुल मिलाकर स्कूल कॉलेज खोलने के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि क्लास 9 से 12 के बच्चे चाहें तो 21 सितंबर से स्कूल विजिट कर सकेंगे.

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
UNLOCK 4 GUIDELINES .PDF

Unlock 4: Schools, colleges, cinema halls to remain shut

Next Post
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार

Related Posts

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट इन इंडिया का आयोजन किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज भुवनेश्वर में पहली नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन…
Read More
No Lockdown in Rajasthan

राजस्थान में लॉकडाउन नहीं, मुख्यमंत्री गहलोत बोले- रोजी-रोटी चलती रहे इसलिए सिर्फ सख्ती करेंगे

गहलोत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय स्तर पर ओपन वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरोना गांवों में नहीं फैला था, लेकिन अब इससे मरने वालों में 30% गांवों से ही हैं।
Read More

कृषि से जुड़े विभागों की समूहवार समीक्षा बैठक प्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर नवाचार करे कृषि विभागः मुख्यमंत्री

कृषि से जुड़े विभागों की समूहवार समीक्षा बैठकप्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर नवाचार करे कृषि विभागः मुख्यमंत्रीजयपुर, 14…
Read More
Total
0
Share