इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन के साथ होगा |

इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन के साथ हम होंगे कामयाब की थीम पर होगासोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा


जयपुर, 9 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आज रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के मीटिंग हॉल में सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव डॉ. प्रीतम बी यशवंत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में श्री प्रीतम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की पूरे उत्साह के साथ पूर्व की भांति सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, नगर निगम जयपुर आदि के अधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम जयपुर, महिला एवं बाल विकास एवं जयपुर पुलिस के कोरोना वॉरियर्स का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में अलग से स्थान आरक्षित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हम होंगे कामयाब की थीम पर विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।


उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउंड पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टेंट, माइक, लाइट आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्धारित समय पर स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त श्री महेंद्र सोनी, सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मोहन लाल यादव सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Total
0
Shares
Previous Post

अंडमान-निकोबार कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बो‍धन का मूल पाठ

Next Post

वरिष्ठजनों को पारस जे. के. हाॅस्पिटल ने दिया किफायती उपचार का उपहार

Related Posts

इंग्लैंड ने अपनाया राजस्थान सरकार का ‘नो मास्क नो एंट्री’ स्लोगन

इंग्लैंड में नज़र आये 'नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर्स इस संबंध में वेक्सहम पार्क हॉस्पिटल में काम करने वाली लीड मिडवाइफरी सारा कॉक्सन ने पाली के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार को एक ईमेल लिखा है और राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ’नो मास्क-नो एंट्री’ स्लोगन की प्रशंसा की है और अपने अस्पताल में इसी तरह के ’नो मास्क-नो एंट्री’ के स्टीकर्स लगवाए हैं।
Read More
Total
0
Share