194 नए वाहनों से जयपुर पुलिस का रेस्पोंस टाइम होगा बेहतर

194 नए वाहनों से जयपुर पुलिस का रेस्पोंस टाइम होगा बेहतरमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

194 नए वाहनों से जयपुर पुलिस का रेस्पोंस टाइम होगा बेहतरमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जयपुर, 2 जुलाई। गश्त को बेहतर बनाने तथा क्विक रेस्पोंस के लिए जयपुर शहर पुलिस को तकनीकी रूप से लैस 194 नए वाहन मिल गए हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना जागरूकता के बैनर-पोस्टर लिए इन 70 चेतक वाहनों तथा 124 सिग्मा मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास से रवाना किया। श्री गहलोत ने इन वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा तकनीक के बारे में जानकारी ली। 

जयपुर पुलिस


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन वाहनों से पुलिस के रेस्पोंस टाइम में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों में लोकेशन ट्रेस करने के लिए जीपीएस सिस्टम, घटना स्थल की वीडियोग्राफी के लिए कैमरा एवं एड्रेस सिस्टम सहित अन्य आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं। इससे अपराध के अनुसंधान में मदद मिलने के साथ ही घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने में आसानी होगी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि चारदीवारी की तंग गलियों में गश्त के लिए 124 आधुनिक मोटरसाइकिलें अधिक उपयोगी होंगी। इन आधुनिक वाहनों की मदद से पुलिस जयपुर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक गश्त कर सकेगी।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी, विधायक श्री रफीक खान, श्रीमती गंगा देवी, श्री लक्ष्मण मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप सहित जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Total
0
Shares
Previous Post

Nominations for Padma Awards-2021 open till 15th September, 2020

Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता से कार्रवाई हो

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि महिलाओं और बालिकाओं सहित समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से कार्रवाई करे
Read More

संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मेघवाल ने किया सीसीआरटी भवन का लोकार्पण

सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर के नव निर्माणाधीन भवन के प्रशासनिक प्रखण्ड का उद्घाटन…
Read More
Total
0
Share