लोन मोरेटोरियम केस: SC ने कहा- आखिरी सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करे सरकार

मोरेटोरियम अवधि के दौरान टाली गई EMI पर ब्याज न लेने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते सुनवाई टाल दी है. कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले को फाइनल सुनवाई के लिए आखिरी बार टाला जा रहा है. इस दौरान सब अपना जवाब दाखिल करें और ठोस योजना के साथ अदालत आएं.

कोर्ट ने रिजर्व बैंक और सरकार को इस मसले पर ठोस निर्णय लेने के लिए दो हफ्ते का समय दिया. कोर्ट ने 31 अगस्त को खत्म मोरेटोरियम अवधि को बढ़ाने पर विचार की भी बात कही.

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था

तीन सितंबर को लोन मोरेटोरियम मामले की सुनवाई 10 सितंबर के लिए टल दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फिलहाल किश्त भुगतान न होने के आधार पर किसी भी एकाउंट को NPA घोषित न किया जाए. सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने माना था कि जितने लोगों ने भी समस्या रखी, वह सही हैं. हर सेक्टर की स्थिति पर विचार जरूरी है. लेकिन बैंकिंग सेक्टर का भी ध्यान रखना होगा. बैंकिंग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.

उन्होंने कहा कि जब मोरेटोरियम योजना लाई गई तो मकसद यह था कि व्यापारी उपलब्ध पूंजी का जरूरी इस्तेमाल कर सकें. उन पर बैंक की किश्त का बोझ न हो. मकसद यह नहीं था कि ब्याज माफ कर दिया जाएगा. कोरोना के हालात का हर सेक्टर पर अलग असर पड़ा है. फार्मा, IT जैसे सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि हमारे सामने सवाल यह रखा गया है कि आपदा राहत कानून के तहत क्या सरकार कुछ करेगी? हर सेक्टर को स्थिति के मुताबिक राहत दी जाएगी? मेहता ने कहा, ”6 अगस्त के RBI के सर्क्युलर में बैंकों को लोन वसूली प्रक्रिया तय करने की छूट दी गई है. एक कमिटी भी बनाई गई है, जो 6 सितंबर को रिपोर्ट देगी.”

इसके बाद बैंकों के समूह के वकील हरीश साल्वे ने कहा था कि हर सेक्टर के लिए भुगतान का अलग प्लान बनाया जाएगा. उन्हें नया लोन भी दिया जाएगा. हमें लोन लेने वाले सामान्य लोगों के लिए भी सोचना है. उनकी समस्या उद्योग से अलग है. कोर्ट ने कहा कि एक तरफ मोरेटोरियम, दूसरी तरफ ब्याज पर ब्याज. दोनों साथ में नहीं चल सकते हैं.

Total
0
Shares
Previous Post

विदेशों में पैसा भेजने पर अब देना होगा 5 फीसदी टैक्स, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

Next Post
World Suicide Prevention Day

दुनिया में हर 40 सेकैंड पर हो रहा सुसाईड, भारत में 4 मिनिट पर, इसकों रोकने का एक ही उपाय सिर्फ सामुहिक प्रयासः डाॅ. गुप्ता

Related Posts

भुवनेश्वर में सुमंगलम पंचमहाभूत सम्मेलन श्रृंखला ‘वायु- एक महत्वपूर्ण जीवन शक्ति’ का आयोजन किया जाएगा

आजादी के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव की भावना का उत्सव मनाने और देश में स्वच्छ वायु…
Read More

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक आमजन करे हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन -मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक आमजन करे हैल्थ प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन -मुख्यमंत्री
Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित अपने मासिक मन की बात संबोधन के दौरान सभी…
Read More
Total
0
Share