आगामी मेलों में श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजामात किएं – मुख्य सचिव

जयपुर, 16 अगस्त। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले आगामी मेलों में श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजामात किए जाएं तथा सक्रिय तरीके से मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाये जिससे किसी भी तरह की संभावित दुर्घटना को रोका जा सकें।

श्रीमती शर्मा मंगलवार को यहाँ शासन सचिवालय में श्रृद्वालुओं की सुरक्षा हेतु योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान महत्पपूर्ण मार्गों की सघन चैंकिग की जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्व पुलिस द्वारा कार्यवाही कर कम से कम तीन माह के लिए ऐसे लोगों का अनिवार्य रूप से लाइसेंस निलम्बित किया जाए। श्रीमती शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेलों के महत्वपूर्ण मार्गां पर प्रति 25 किलोमीटर पर पुलिस मोबाइल की व्यवस्था की जाए साथ ही मार्गों में आने वाले समस्त पुलिस थानों द्वारा भी नियमित पेट्रोलिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मेलों के दौरान पुलिस, परिवहन तथा स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से समस्त श्रृद्वालुओं को रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि  महत्वपूर्ण मार्गों के निकट पड़ने वाले निजी, राजकीय अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर को चिन्हित कर 24×7 संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को वाहनों की गति नियन्त्रित रखने के लिए विशेष प्रर्वतन व्यवस्था, महत्वपूर्ण सड़कों का रख- रखाव, पैदल यात्रियों के लिए सुगम मार्ग की सुनिश्चितता, अस्थाई ट्रैफिक पोस्ट स्थापित करने संबंधी निर्देश भी प्रदान किए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री मोहन लाल लाठर ने कहा कि मेलों के स्थलों तथा रूट पर यात्रियों को लगातार चेतावनी तथा समझाइश की जाए जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस द्वारा रात्रि गस्त भी की जाए। बैठक में परिवहन आयुक्त श्री कन्हैयालाल स्वामी ने श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु योजना के संबंध प्रस्तुतिकरण भी दिया। इस अवसर पर पुलिस, परिवहन तथा वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा अन्य जिलों के कलक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

—-

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM pays tribute to Atal Bihari Vajpayee on the his Punya Tithi

Next Post

Telephone Conversation between PM Modi and H.E. Emmanuel Macron, President of France

Related Posts

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा निर्माण में तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए एवं ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र…
Read More
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More
Rajasthan CMO Meeting

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक किसी भी व्यक्ति को दूसरों का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मास्क पहनने से कोरोना का संक्रमण घटता है और पहनने वाले के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आवश्यक रूप से मास्क पहने, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को दूसरों का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं है।
Read More
Total
0
Share